फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   health,fatehpur news,civic amenities

जिले के 35 लिपिकों में 23 का स्थानांतरण

Wed, 21 Jul 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
health,fatehpur news,civic amenities
फतेहपुर। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ने स्थानांतरण नीति के खिलाफ आरपार की लड़ाई का ऐलान किया है। सात दिवसीय धरना प्रदर्शन के पहले दिन मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के लिपिक संवर्ग कर्मचारियों ने सीएमओ दफ्तर में धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को दिया। इस दौरान लिपिकों ने कार्य बहिष्कार किया। धरना 26 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन

धरने पर बैठे कर्मियों ने कहा कि शासन ने पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के 60 प्रतिशत लिपिकों का तबादला कर दिया है, जबकि शासनादेश अधिकतम 20 प्रतिशत तबादले का है। पूरे प्रदेश में 2817 लिपिकों के सापेक्ष 1772 का तबादला किया गया है। तबादला निरस्त करने की मांग की गई है। धरने की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश पांडेय ने कहा कि महिला कर्मचारियों का 300 से लेकर 1000 किमी दूर स्थानांतरण किया गया है, जो पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं निलंबित चल रहे कर्मचारियों का भी तबादला किया गया है। जिले की स्थिति यह है कि 35 लिपिकों में 23 स्थानांतरित कर दिए गए हैं। कहा कि अब यह लड़ाई आरपार तक लड़ी जाएगी। धरने में बुद्धराज सिंह तोमर, जिला मंत्री अमित कक्कड़, शैलेश श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, चंद्रशेखर बाबू, राकेश, राजेंद्र प्रसाद, मनोज सिंह, राहुल, अनिल गोयल आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed