फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Head constable accused of misbehaving with sisters entered the police station

Fatehpur News: बहनों संग अभद्रता करने के आरोपी हेड कांस्टेबल ने थाने में आमद कराई

Mon, 16 Sep 2024 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Head constable accused of misbehaving with sisters entered the police station
फतेहपुर। होटल जाने से इन्कार पर बहनों संग छेड़खानी, मारपीट की घटना करने वाले हेड कांस्टेबल ने खखरेरू थाने में शुक्रवार को आमद कराई है। उसने स्थानांतरण होने के दौरान बहनों को कौशांबी ले जाकर घटना की है। मुकदमे के बाद भी हेड कांस्टेबल के खिलाफ जिला स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली बहनों को बहनोई का दोस्त हेड कांस्टेबल दिनेश दुबे 11 सितंबर को घर से जरूरी काम का झांसा देकर ट्रेन से कौशांबी ले गया था। जहां जबरदस्ती होटल के कमरे में ले जाने का प्रयास करने किया था। विरोध पर बड़ी बहन के कपड़े फाड़कर पिटाई की थी। घटना के बाद दुस्साहसिक हेड कांस्टेबल के खिलाफ सैनी थाने में 11 सितंबर की रात मुकदमा दर्ज हुआ। इधर, खखरेरू थाने में 13 सितंबर को हेड कांस्टेबल ने आमद कराई। सीओ बृजमोहन राय ने बताया कि कौशांबी से मुकदमे की सूचना नहीं आई है। सूचना आने के बाद जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed