फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   He took a loan in someone else's name and deposited the money in his wife's account

Fatehpur News: दूसरे के नाम पर ऋण लेकर पत्नी के खाते में जमा कराए रुपये

Fri, 29 Aug 2025 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
He took a loan in someone else's name and deposited the money in his wife's account
अमौली। कस्बा स्थित एक बैंक शाखा के सविंदाकर्मी पर किसान ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि ऋण पास कराने के बाद रकम आरोपी ने पुलिसकर्मी पत्नी के खाते में भेज दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

चांदपुर थाना के सैंठी निवासी आदित्य कुमार ने तहरीर दी है। इसमें बताया कि बैंक में तैनात संविदा कर्मचारी ने भैंस खरीदने के लिए ऋण कराने की बात कही थी। छह माह पहले सारे कागजात बैंक में जमा कराए थे। कुछ दिन बाद लोन पास न होने की जानकारी दी। उसके खाते से कुछ दिन पहले 50 हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन

बैंक पहुंचने पर पता लगा कि उनके नाम से पहले ऋण पास हुआ था और किस्त नहीं जमा करने पर रकम काटी गई। लोन की धनराशि कर्मी की पत्नी के खाते में ट्रांसफर की गई थी। संविदा कर्मी की पत्नी वर्तमान में झांसी में सिपाही के पद पर तैनात हैं। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed