फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   hatya,fatehpur

दुष्कर्म के विरोध में भतीजी को कुल्हाड़ी से काट डाला

Sat, 16 Apr 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
hatya,fatehpur
फतेहपुर। दुष्कर्म के प्रयास का विरोध पर गुरुवार की रात चाचा ने नाबालिग भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी चाचा को वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गाजीपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (14) के सिर से बचपन में ही मां और पिता का साया छिन गया था। करीब तीन साल की उम्र से किशोरी फिरोजाबाद के ताजखेरिया गांव में अपनी बुआ के घर रहती थी। 15 दिन पहले वह अपने गांव लौटकर आई थी। यहां उसके अविवाहित, दादी और भाई रहते हैं। घटना के वक्त भाई ट्रक लेकर महोबा गया था। किशोरी घर के बरामदे में दादी के पास दूसरी चारपाई पर लेटी थी। रात करीब 10 बजे चाचा ने घर में शराब पी। नशा होने पर उसकी अपनी ही भतीजी पर नीयत खराब हो गई। वह अश्लील हरकतें करने लगा। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने बताया कि किशोरी ने किसी तरह आरोपी से अपना पीछा छुड़ाया। वह शोर मचाते हुए घर से कुछ दूर स्थित लिंक रोड पर पहुंच गई। उसी दौरान चाचा पीछे से कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा। उसके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गई। उसके बाद चाचा घसीटकर उसे खेत में ले गया। वहां पर फिर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला किया। चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। यह देख सड़क के किनारे लगी झाड़ियों के पास ही शव को छोड़कर भागा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के कपड़े अस्त व्यस्त देख पुलिस ने अंगौछा डालकर उसका शरीर ढका। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि बदनीयती के चलते चाचा ने हत्या की है। किशोरी के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed