{"_id":"592c6df54f1c1bde7bbda7ad","slug":"harshita-in-high-school-yash-did-the-inter-district-top","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में हर्षिता, इंटर में यश ने किया जिला टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में हर्षिता, इंटर में यश ने किया जिला टॉप
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
Updated Tue, 30 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
प्लेवे स्कूल में उत्तीर्ण बच्चों को मिठाई खिलाते शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। आईसीएसई के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का सोमवार देर दोपहर परीक्षा परिणाम घोषित हो गया। हाईस्कूल के परिणाम में आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल ने बाजी मारी। यहां की हर्षिता ने जिला टॉप किया। इंटरमीडिएट में यश ने टॉप कर प्लेवे स्कूल का मान बढ़ाया। इधर, साइबर कैफे में परीक्षा परिणाम जानने व शीट निकलवाने की होड़ रही। हाईस्कूल में आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल की हर्षिता गुप्ता 94.60 प्रतिशत अंक पाकर जिले की टॉपर बनीं। दूसरा स्थान प्लवे इंग्लिश स्कूल के रजत कुमार अग्रहरि ने 93 प्रतिशत अंक पाकर
विज्ञापन
हासिल किया। जिले का तीसरा टॉपर भी प्लेवे के खाते में गया। यहां के अमान अहमद ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। चौथा टॉपर भी प्लेवे स्कूल का क्षितिज कुमार रहा। इसे 91.6 प्रतिशत अंक मिले हैं। पांचवीं टॉपर आरवीएस स्कूल की तनु सिंह रहीं इन्होंने 90.60 प्रतिशत अंक हासिल किया।
विज्ञापन
इधर, इंटरमीडिएट में इकलौता स्कूल होने के नाते प्लेवे स्कूल के यश मिश्रा 97 प्रतिशत अंक पाकर जिले के टॉपर बने। मो. जीशान 94.75 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे। अंजलि पांडेय 87.25 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे, रजत वर्मा 84.5 प्रतिशत अंक से चौथे और फैजा हनीफ 82.5 प्रतिशत अंक पाकर पांचवें स्थान के टॉपर बने।
विज्ञापन
आरवीएस स्कूल के चेयरमैन बिंदा सिंह ने बताया कि स्कूल में पंजीकृत कुल 37 बच्चों में 20 ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया है। प्रधानाचार्य लिलियन मेरी पीटरसन ने भी बच्चों की सफलता की सराहना की। प्लेवे इंग्लिश स्कूल के प्रबंधक हुसैन अख्तर जाफरी व प्रधानाचार्य शहनाज फातिमा जाफरी ने बच्चों का मुंह मीठा कराते हुए उनके मेहनत की सराहना की। उन्होंने बताया कि र्हाईस्कूल में 88 में 86 बच्चे पास हुए। इंटर में 57 में 51 बच्चे अच्छे नंबरों से पास हुए हैं।
-----------