फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Hardoi's father-in-law-son-in-law Gireh's three miscreants arrested

Fatehpur News: हरदोई के ससुर-दामाद गिराेह के तीन बदमाश गिरफ्तार

Sat, 20 May 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 20 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Hardoi's father-in-law-son-in-law Gireh's three miscreants arrested
हरदोई, उन्नाव, कन्नौज, कासगंज के लिए महत्वपूर्ण
विज्ञापन

------------------------

फोटो- 19 पीडब्ल्यूएनपी 01
-पुवायां से चोरी किए 45 हजार रुपये, जेवर और मोबाइल बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां (शाहजहांपुर))। पुवायां मंडी समिति में बाइक की डिकी तोड़कर 45 हजार रुपये चोरी करने वाले हरदोई के रहने वाले ससुर-दामाद समेत तीन बदमाशों को एसओजी और पुलिस टीम ने पकड़ लिया है। आरोपियों ने उन्नाव और शाहजहांपुर में हुईं अन्य वारदातें भी कबूली हैं।
विज्ञापन

सीओ पंकज पंत के मुताबिक पुवायां मंडी समिति से 12 मई को बाइक की डिकी तोड़कर 45 हजार रुपये चोरी करने के मामले में गांव इटौली के उत्कर्ष पाठक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 18 मई की रात सूचना पर पुवायां-मोहम्मदी मार्ग से पुलिस और एसओजी टीम ने हरदोई कोतवाली के गांव कैथेलिया सथरा निवासी अरुण कुमार, आकाश कुमार और आकाश के भाई थाना सांडी के गांव ककेड़ी निवासी विवेक कुमार दबोच लिया। उनके पास से 26800 रुपये, चोरी के पांच मोबाइल, 15 जोड़ी पायल, आधार कार्ड, दो तमंचे, करतूस आदि बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आकाश और विवेक सगे भाई हैं। गिरोह का सरगना अरुण कुमार आकाश का ससुर है। अरुण का बेटा संगम भी गिराेह का सदस्य है। गिरोह शाहजहांपुर, उन्नाव, पीलीभीत, कन्नौज, कासगंज आदि में बैंकों से थैले आदि में रुपये लेकर जाने वालों के पीछे लगकर घटना को अंजाम देता था।

शाहजहांपुर में किराये पर रह रहे थे आरोपी
ससुर-दामाद गिरोह के लोग चोरी के आधार कार्ड रिश्तेदार के बताकर किराये पर कमरा लेते थे। उन्नाव के बांगरमऊ में चोरी के दौरान सीसीटीवी में कैद होने पर आरोपी शाहजहांपुर के मोहल्ला ऐमनजई में किराये पर रहने लगे थे।

इन घटनाओं का हुआ खुलासा
- उन्नाव के बांगरमऊ में 23 फरवरी को गांव चकपीरनगर के विशाल राजपूत की बाइक की डिगी तोड़कर 70 हजार की चोरी।
- उन्नाव के बांगरमऊ के मोहल्ला राजेंद्र नगर के महेश प्रसाद की साइकिल के थैले से पांच अप्रैल को डेढ़ लाख की चोरी।
- तिलहर के मोहल्ला सैय्यद बाड़ा के श्रीकृष्ण शर्मा की साइकिल पर टंगे थैले से 18 अप्रैल को 10 हजार रुपये चोरी।
- पुवायां मंडी परिसर से 12 मई को गांव इटौली के उत्कर्ष पाठक की बाइक की डिगी तोड़कर 45 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed