फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Har har Mahadev Jaykare Bdi Gunje on moon

भदई अमावस्या पर गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Fri, 02 Sep 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला फतेहपुर
अमर उजाला फतेहपुर Updated Fri, 02 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Har har Mahadev Jaykare Bdi Gunje on moon
गंगा स्नान करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
जिले में भदई अमावस्या का पर्व गुरुवार को श्रद्धाभाव से मनाया गया। भृगुधाम भिटौरा के ओमघाट में भक्तों ने गंगा स्नान करने के बाद गरीबों को दान देकर पुण्य कमाया।
विज्ञापन


भृगुधाम भिटौरा में भोर पहर भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। यहां ओमघाट और हुसैनगंज के असनी घाट में भी भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। हर हर महादेव और ओम नम: शिवाय के जयकारों के बीच महादेव का जलाभिषेक किया गया। दिन भर मेला लगा रहा जिसमें लोगों ने खरीददारी की। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया तो महिलाओं ने घरेलू उपयोग की वस्तुएं खरीदीं।
विज्ञापन


वहीं भक्तों ने बाबा बर्फानी के नाम पर तीसरे भंडारे का आयोजन किया। शहर के हरिहरगंज इलाके में भी भदई अमावस्या पर हुए भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान राजा मिश्रा, छात्र नेता हर्षित श्रीवास्तव, पंकज यादव, मनीष पटेल, रवींद्र, हिमांशु, राम सजीवन, सोनू यादव, बेटू यादव, मोईन खान, मुन्ना गुप्ता, अजय गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर सहित तहसील क्षेत्र के ग्रामीणांचल के हजारों भक्तों की भीड़ भदई अमावस्या को गंगा स्नान करने के लिए घरों से निकली। घाटों पर हर-हर गंगे जयकारे के साथ डुबकी लगाई गई। पूजा, अर्चना, प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें भी मानी। दर्जनों भक्तों ने गंगा किनारे भंडारे का आयोजन किया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गंगा घाटों में पहुंचने वाले भक्तों की भीड़ इतनी अधिक रही कि कई जगह जाम लगा।

भदई अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन भक्तगण गंगा स्नान करके अपने को धन्य मानते हैं। तभी गुरुवार को भदई अमावस्या पर्व पर नगर बिंदकी व ग्रामीण क्षेत्र से हजारों की संख्या में भक्तों का जनसैलाब चार पहिया, दोपहिया, ट्रैक्टरों में सवार होकर चंद्रिका माता गंगा घाट, शिवराजपुर, भाऊपुर सहित अन्य घाटाें में स्नान करने के लिए पहुंच गया। यहां हर-हर गंगे हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए डुबकी लगाई, मन्नतें मानी। बक्सर गुनीर की माता चंद्रिका देवी, शिवराजपुर में मीरा के हाथों स्थापित श्रीकृष्ण के दर्शन किया।


भक्तों की भीड़ वाहनों की संख्या इतनी अधिक थी कि कल्यानपुर थानाक्षेत्र के मुरादीपुर, दूधी कगार, पांडुनदी व गंगा नदी के पुल में लगे विकराल जाम पर भक्तों को घंटों जूझना पड़ा। उधर, गंगा स्नान व माता चंद्रिका के दर्शन करने गए भोले-भाले दर्जनों भक्तों के पर्स व मोबाइल भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरों ने पार कर दिया। जेब कतरों के शिकार हुए पीड़ितों की मदद भीड़ को नियंत्रित करने व जाम को खोलवाने में लगी पुलिस भी नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed