फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Half-burnt body of drug-addicted farmer found at home.

Fatehpur News: नशे के आदी किसान का अधजला शव घर में मिला

Fri, 26 Jun 2026 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Half-burnt body of drug-addicted farmer found at home.
फाइल फोटो-36-पवन कुमार पटेल उर्फ अवधेश। स्रोत: परिजन - फोटो : 1
सहिली। मलवां थाना क्षेत्र के तारापुर गांव में शुक्रवार दोपहर नशे के आदी किसान का अधजला शव कमरे में मिला। घटना के समय किसान की पत्नी उसके रुपये मांगने पर बैंक गई थी। आग कैसे लगी और किस कारण फैली इसका पता नहीं चल सका। कमरे में केवल तखत जला मिला है। वहीं अन्य सामान सुरक्षित था। पुलिस फॉरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

तारापुर निवासी पवन कुमार पटेल उर्फ अवधेश पटेल (40) किसान थे और नशे के आदी थे। करीब 15 वर्ष पहले उनकी शादी प्रीती वर्मा से हुई थी। दंपती की कोई संतान नहीं थी। नशे की लत के कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि शुक्रवार सुबह पवन नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी से रुपये मांगने लगा। घर में रुपये न होने पर प्रीती ने सहिली बैंक जाने के लिए पड़ोस की एक महिला से रास्ते खर्च के 50 रुपये उधार लिए। करीब दोपहर 12 बजे वह लौटी तो घर के अंदर से धुआं निकल रहा था। उसने पड़ोसियों को सूचना दी। दरवाजा अंदर से बंद था जिसकी कुंडी ढीली बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों ने धक्का देकर दरवाजा खोला तो कमरे में तखत पूरी तरह जला मिला और उसके नीचे पवन अधजली अवस्था में पड़ा था। सांस चलती देख उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल पर कोई ज्वलनशील पदार्थ या उसकी बोतल नहीं मिली। केवल एक माचिस बरामद हुई। पवन बीड़ी या सिगरेट भी नहीं पीता था। ऐसे में आग लगने के कारण को लेकर संदेह बना हुआ है। पवन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दोनों छोटे भाई पंजाब में निजी नौकरी करते हैं और तीनों परिवार अलग-अलग रहते हैं।

प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद आगे की जांच की जाएगी।

फाइल फोटो-36-पवन कुमार पटेल उर्फ अवधेश। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-36-पवन कुमार पटेल उर्फ अवधेश। स्रोत: परिजन- फोटो : 1

फाइल फोटो-36-पवन कुमार पटेल उर्फ अवधेश। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-36-पवन कुमार पटेल उर्फ अवधेश। स्रोत: परिजन- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed