{"_id":"6cf700a884fbea820a313b48fb5305e1","slug":"haevy-cold-hit-life-three-persons-were-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी पर भारी पड़ी ठंड, मासमू समेत तीन लोगों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी पर भारी पड़ी ठंड, मासमू समेत तीन लोगों की जान गई
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Mon, 22 Dec 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुढ़कता ग्राफ व सर्दीली हवाएं अब जिंदगी पर भारी पड़ रही हैं। सबसे ज्यादा मार बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ रही है। रविवार को जिले के अलग-अलग स्थानों में ठंड लगने से तीन माह की बच्ची व दस साल के मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। उधर, ठंड का हाल यह है कि दिन ढलते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
थरियांव थाना क्षेत्र के केशवपुर ऊर्फ जयचंद्रपुर गांव निवासी प्रेमचंद्र की 10 साल की पुत्री पूजा देवी बिलंदा स्थित पब्लिक स्कूल में कक्षा दो की छात्रा था।
विज्ञापन
वह शनिवार को स्कूल से परीक्षा देकर घर पहुंची थी। उसके बाद से ही उसकी हालत कुछ बिगड़ी थी। परिजनों ने रात को उसे सुला दिया था। परिजनों ने रविवार सुबह उसे बिस्तर पर ही मृत पाया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि उसकी ठंड लगने के कारण मौत हो गई है। उधर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के औढ़ेरवा गांव निवासी 55 वर्षीय मुन्ना शर्मा रविवार सुबह जंगल शौचक्रिया के लिये गया था।
घर लौटने के बाद बाहर ही अलाव तापने के लिए बैठ गया था। अलाव के पास ही कुछ पलों में गिर पड़ा। परिजनों ने उसे होश में लाने की कोशिश की लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
कोतवाली क्षेत्र के चूरामन खेड़ा गांव निवासी मुलायम सिंह यादव की 3 माह की पुत्री की ठंड लगने से हालत गंभीर हो गई। परिजन जब सीएचसी बिंदकी लाये तो यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मुलायम सिंह ने कहा कि उसकी बच्ची की मौत ठंड लगने से हुई है। उधर सीएचसी के डाक्टर नीरज ने बताया कि बच्ची को परिजन मृत हालत में लाए थे।