फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   hadsa,fatehpur news

तीन दिन से टूटा पड़ा था तार, करंट ने ले ली बच्चे की जान

Sat, 18 Sep 2021 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
hadsa,fatehpur news
खागा। बिजली विभाग की लापरवाही से छह साल के बच्चे की मौत हो गई। खागा के खैरई गांव के मैदान में तीन दिन से टूटे पड़े तार शिकायत के बाद भी जोड़ा नहीं गया और इसमें आ रहे करंट ने बच्चे की जान ले ली। पिता ने जेई और लाइनमैन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खैरई गांव निवासी अमजतउल्ला मजदूरी करके परिवार चलाता है। घर में पत्नी गुलशन, चार बेटियां गुलशबा, नेहा, सहिस्ता, अनम, बेटा अरशद व अमन (6) हैं। शुक्रवार सुबह अमन घर से खेलने के लिए निकला और पास में स्थित मैदान में चला गया।
विज्ञापन

यहां तीन दिन से एलटी लाइन का तार टूटा पड़ा था। खेलते समय अमन जैसे ही तार के संपर्क में आया करंट ने उसे जकड़ लिया। मौके पर ही अमन की तड़प कर मौत हो गई। हादसा होते ही मैदान में मौजूद बच्चे चिल्लाने लगे। तुरंत आसपास के लोग पहुंचे और परिजनों को बुलाया। कोतवाली से एसआई राजेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और शव को कोतवाली ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता अजमतउल्ला ने आरोप लगाया कि उपकेंद्र के जेई व लाइनमैन की लापरवाही के कारण तीन दिन से तार टूटा पड़ा था, शिकायत के बाद भी इसे नहीं जोड़ा गया। समय पर तार जुड़ जाता तो उनके बेटे की करंट से मौत न होती। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया कि परिवार के अंतिम संस्कार में होने के कारण अभी तहरीर नहीं मिली है। परिजन इन पर भी आरोप लगाएंगे उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

लाइनमैन को नहीं दी गई सूचना, मिलेगा मुआवजा
खागा उपकेंद्र के एसडीओ रिंकू कुमार सेठ ने बताया कि छानबीन में पता चला कि तार टूटने की सूचना लाइनमैन को नहीं थी। गांव से भी किसी ने नहीं बताया। ऐसे में यह हादसा हो गया। लापरवाही किस स्तर पर हुई, इसकी जांच की जा रही है। परिजनों को विभाग की ओर से मुआवजा दिलाया जाएगा। अधिशासी अभियंता कार्यालय में परिजन सूचना दें। प्रक्रिया के बाद मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed