फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   hadsa,fatehpur news

धाता के परिवार पर करैत का कहर, तीन की मौत

Mon, 02 Aug 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
hadsa,fatehpur news
धाता। घोषी गांव में एक परिवार पर करैत सांप का कहर बरपा। सांप के डसने से 15 दिन पहले एक महिला की मौत हो गई। रविवार को सोते समय सांप ने उसकी बेटी और भाई को काट लिया। तीन साल की बच्ची ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि युवक की हालत गंभीर बताई गई है और उसका मंझनपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सांप को मार दिया। एसडीएम खागा ने पीड़ित परिवार को मदद मुहैया कराने की बात कही है।
विज्ञापन

धाता थानाक्षेत्र के घोषी गांव निवासी विजय साहू की पत्नी आराधना देवी (35) को करीब 15 दिन पहले सोते समय करैत सांप ने काट लिया। परिजन उसे लेकर कौशांबी के कलुवापुर गांव दवा पिलाने ले गए लेकिन आराधना की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर आराधना का भाई रवि (29) निवासी सरसवां थाना महेवाघाट जिला कौशांबी उसी दिन घोषी गांव आ गया। रवि यहां तीन वर्षीय भांजी नंदिनी के साथ रह रहा था।
विज्ञापन

परिवार इस गम से उबर नहीं नहीं पाया था कि रविवार रात सोते समय नंदिनी व उसके मामा रवि को भी करैत सांप ने काट लिया। इससे घर में चीख पुकार मच गई। घर में मौजूद विजय व उसके पिता दशरथ के शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग आ गए और सांप को खोजकर उसे मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन नंदिनी व रवि को इलाज के लिए लेकर जाने लगे लेकिन नंदिनी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि रवि को मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार दोपहर हालत गंभीर होने पर उसे दूसरे अस्पताल ले जाया गया।
परिजनों की सूचना पर मंझनपुर पुलिस ने नंदिनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार में कोहराम मचा है। विजय साहू मजदूरी करके परिवार पाल रहे हैं। घर में एक पुत्र उत्कर्ष (5) व पुत्री रिषिका (2) है। इंस्पेक्टर खखरेरू उपेंद्र राय ने बताया कि बच्ची की मौत की खबर मिली है। मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराया है।

एसडीएम खागा आशीष कुमार ने बताया कि लेखपाल से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। महिला और बच्ची की पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद परिवार को नियमानुसार मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed