फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Grooms are liking Indo-Western Sherwani, brides are wearing Rajwada Lehenga

Fatehpur News: दूल्हों को भा रहीं इंडो-वेस्टर्न शेरवानी, दुल्हन पहन रहीं रजवाड़ा लहंगे

Fri, 15 Nov 2024 02:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Grooms are liking Indo-Western Sherwani, brides are wearing Rajwada Lehenga
फतेहपुर। शादियों का सीजन 12 नवंबर से शुरू हो गया है। फैशन को लेकर दूल्हा और दुल्हन में अलग ही उत्साह है। लिहाजा खरीदारी में भी तेजी दिखाई दे रही है। बाजार में 500 से लेकर दो हजार रुपये तक की पगड़ी के अलावा शुभ बंधन माने जाने वाले मंगलसूत्र की खूब खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन

सराफा बाजार में रानी हार, नथिया, पेंडेंट सेट, पायल, बिछिया और डायमंड रिंग आदि की मांग है। चौक बाजार की कपड़ा व्यापारी नेहा पांडेय ने बताया कि बाजार में कई तरह की शेरवानी मौजूद हैं। इनमें राजस्थानी, पंजाबी और इंडो वेस्टर्न शेरवानी शामिल हैं।
विज्ञापन

इंडो वेस्टर्न शेरवानी अधिक पसंद की जा रही है। इनकी कीमत दो से लेकर 20 हजार रुपये तक है। हालांकि पांच से आठ हजार रेंज की शेरवानी भी दूल्हों की पसंद बनी हुई है। दुकानों में पांच सौ से लेकर दो हजार रुपये तक के सेहरे भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौक बाजार स्थित साड़ी सेंटर के विनायक ने बताया कि बाजार में बनारसी लहंगे, रजवाड़ा लहंगे और साइड लहंगें उपलब्ध हैं। दुल्हन ज्यादातर रजवाड़ा लहंगे पसंद कर रही हैं। वर्क ज्यादा होने से यह लहंगे वजन में भारी होते हैं और दिखने में खूबसूरत लगते हैं।

रजवाड़ा लहंगे पांच से लेकर 15 हजार तक की रेंज में हैं। आठ से 10 हजार रुपये कीमत के लहंगे ज्यादा बिकते हैं। दुल्हन के लहंगे के साथ जयमाल लेकर आने दुल्हन की सहेलियों के लिए साइड लहंगे भी खूब बिक रहे हैं।ं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed