{"_id":"6ada5cc0be644d2a66017193","slug":"graduate-mlc-elections-today-17596-voters-will-cast-their-votes-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-164967-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: स्नातक एमएलसी चुनाव आज, 17,596 मतदाता करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: स्नातक एमएलसी चुनाव आज, 17,596 मतदाता करेंगे मतदान
विज्ञापन
फोटो-21-स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां। संवाद
फतेहपुर। विधान परिषद के खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव-2026 के लिए शुक्रवार को होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के 15 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 25 मतदेय स्थलों पर 17,596 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट से 25 पोलिंग पार्टियों रवाना हुईं जो देर शाम तक बूथों पर पहुंच गईं। इसके अलावा तीन रिजर्व पार्टियों को भी तैयार रखा गया है।
कलक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेटों, पुलिस जोनल अधिकारियों और पुलिस सेंटर इंचार्ज की संयुक्त ब्रीफिंग की। डीएम ने मतदान कार्मिकों को निर्धारित केंद्रों पर पहुंचकर निर्वाचन सामग्री और व्यवस्थाओं की जांच करने तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मतदान कक्ष में तैनात कार्मिकों के अलावा किसी अन्य को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मतदान केंद्रों के बाहर उम्मीदवारों की सूची और वैध पहचान पत्रों सहित जरूरी प्रपत्रों की सूची चस्पा कराई जाए।
विज्ञापन
दिव्यांग मतदाताओं को सहायक उपलब्ध कराने में आयोग के नियमों का पालन किया जाए और इस सुविधा के दुरुपयोग पर नजर रखी जाए। मतदान की वीडियोग्राफी भी निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कराई जाएगी। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व विनय कुमार पांडेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए
मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। शाम चार बजे मतदान केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे। उस समय केंद्र के भीतर कतार में मौजूद मतदाताओं को क्रमवार पर्ची देकर मतदान का अवसर दिया जाएगा। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने, संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाने और मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही है।
इन केंद्रों पर पड़ेंगे वोट
- राजकीय इंटर कॉलेज फतेहपुर।
- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहपुर।
- नगर पंचायत बहुआ।
- क्षेत्र पंचायत हसवा।
- क्षेत्र पंचायत तेलियानी।
- क्षेत्र पंचायत भिटौरा।
- क्षेत्र पंचायत असोथर।
- नगर पालिका बिंदकी।
- नगर पंचायत जहानाबाद।
- क्षेत्र पंचायत अमौली।
- क्षेत्र पंचायत मलवां।
- क्षेत्र पंचायत हथगाम।
- क्षेत्र पंचायत ऐरायां।
- क्षेत्र पंचायत विजयीपुर।
- क्षेत्र पंचायत धाता।
मतदान केंद्रों में पोलिंग पार्टियां पहुंचीं
धाता। ब्लॉक में एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बृहस्पतिवार शाम तक मतदान केंद्रों में पोलिंग पार्टियां सुरक्षा कर्मियों के साथ पहुंचीं। क्षेत्र में कुल 1,431 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टी के पहुंचने के बाद मतदान से संबंधित तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। प्रशासन का प्रयास है कि सभी मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।