फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Government order ineffective, stand operated at intersection

Fatehpur News: शासन का फरमान बेअसर,चौराहे पर स्टैंड संचालित

Sat, 06 Jan 2024 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Government order ineffective, stand operated at intersection
औंग। अवैध स्टैंड के खिलाफ शासन का फरमान बेअसर साबित हो रहा। कुछ दिन शख्ती के बाद अभियान सुस्त हो गया। इसके कारण वैन चालकों की अराजकता औंग के प्रमुख चौराहे पर भारी है। ठेकेदार अपने अपने तरीके से अवैध स्टैंड अभी भी चला रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बे में फ्लाईओवर के सर्विस रोड पर भारी वाहनों का दबाव है। इसी चौराहे से आधा दर्जन विद्यालयों के छात्र-छात्राएं आते जाते हैं। प्रशासनिक व पुलिस अमला इसी रास्ते से दिन भर गुजरता है। इसी रास्ते पर औंग से कानपुर रोड, फतेहपुर रोड, जहानाबाद रोड के वाहन चलते हैं। ये अवैध स्टैंड से संचालित होते हैं। शासन के निर्देश पर एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस ने रोड से सभी अवैध स्टैंड कुछ महीने पहले हटा दिए थे। माइक से चेतावनी भी दी गई थी। लेकिन चौराहे के अवैध स्टैंड पर कोई असर नहीं है। सुबह से ही बीच सड़क पर वैन, आटो, मैजिक लगाकर सवारियां भरी जा रही हैं। इनकी वजह से ही रोड सकरी हो जाती है और रोडवेज की बसें सर्विस लेन से नहीं निकलती हैं। मजबूरन यात्रियों को वैन में बैठकर यात्रा करनी पड़ती है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि स्टैंड लगने की जानकारी नहीं है। फिर भी निगरानी कर अवैध स्टैंड पर लगाम लगाएंगे।
विज्ञापन

.........................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed