{"_id":"603267258ebc3ee941516fee","slug":"goverment-fathepur-news-will-oppose-anti-wage-bhartiya-majdoor-sangh-fatehpur-news-knp613196879","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी विरोधी सरकार का करेंगे विरोध, पर देश कमजोर नहीं होने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी विरोधी सरकार का करेंगे विरोध, पर देश कमजोर नहीं होने देंगे
विज्ञापन
सदस्वती विद्या मंदिर में माला फूल पहने खड़े भारतीय मजदूर संघ के नए पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। भारतीय मजदूर संघ का जिलास्तरीय सम्मेलन रविवार को हुआ। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली, मृतक आश्रितों की भर्ती का शत प्रतिशत क्रियान्वयन और निजीकरण पर रोक लगाए जाने की मांग की गई।
संगठन की विचारधारा को राष्ट्रहित व उद्योग हित पर आधारित करार दिया गया। कहा गया कि संघ हमेशा चाहे जो मजबूरी हो, के नारे से अलग रहा।
जो सरकार मजदूर विरोधी होगी, निजीकरण पर अमादा होगी, उसका हम विरोध करेंगे, लेकिन अपनी मांगों को लेकर मुल्क को कतई कमजोर नहीं होने देंगे।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संघ के जिला सम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कर्मचारियों की मांगों को निस्तारित कराने का भरोसा दिया।
कहा कि कर्मचारी का देश में योगदान अहम है। सरकार समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री की वजह से देश तरक्की की राह पर बढ़ता जा रहा है।
संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रज्जू भइया ने संगठन की विचारधारा रखी। प्रांतीय मंत्री संदीप मिश्र ने भारतीय डाक कर्मचारी संघ वर्ग-3 की मंडलीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए राहुल सिंह चौहान को मंडलीय मंत्री व राजेंद्र कुमार को मंडलीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
संघ के विभाग प्रमुख राधेश्याम पांडेय ने संघ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें विष्णु कुमार वर्मा को जिलाध्यक्ष और राहुल सिंह चौहान को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी।
इस मौके पर आरएसएस के विभाग कार्यवाह ज्ञानेंद्र सिंह, जिला कार्यवाह प्रदीप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी, विहिप प्रांतीय मंत्री बीरेंद्र पांडेय, जयशंकर गुप्ता, गजेंद्र सिंह, धीरेंद्र यादव, महेंद्र गुप्ता, आरके पाल, रहसुल जमा, अनुपम सिंह, केशव सिंह भी मौजूद रहे।