{"_id":"603262348ebc3ee8fc5350d6","slug":"goods-fathepur-news-will-not-be-sold-through-super-stockists-fatehpur-news-knp6131869138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर स्टाकिस्ट के जरिए नहीं बिकने देंगे बाजार में माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर स्टाकिस्ट के जरिए नहीं बिकने देंगे बाजार में माल
विज्ञापन
नए पदाधिकारियों को फूल माला पहना कर स्वागत करते वितरक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग व अन्य?
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। जिला वितरक एसोसिएशन ने रविवार को दो कंपनियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। एसोसिएशन ने दोनों कंपनियों पर सुपर स्टाकिस्ट के माध्यम से माल बाजार में खपाए जाने का आरोप लगाया।
यह भी कहा गया कि अगर कंपनियां, अपनी स्थित में सुधार नहीं करती हैं, तो उनके उत्पाद का बहिष्कार किया जाएगा।
आरके पुरम स्थित जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग के आवास में संगठन की बैठक हुई। जिसमें अध्यक्ष ने वितरक हित पर चर्चा करते हुए दो कंपनियों की कारगुजारी पर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि सुपर स्टाकिस्ट के माध्यम से वितरक को माल मिलना चाहिए, लेकिन यह दोनों ही कंपनी सुपर स्टाकिस्ट के माध्यम से सीधे बाजार में माल खपाने का काम कर रहीं हैं।
विज्ञापन
यह मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। अगर हालात नहीं सुधरते हैं तो ऐसी कंपनियों के माल का बहिष्कार किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने संगठन में फेरबदल करते हुए कोषाध्यक्ष रहे साजन गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी, जबकि कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता को बनाया गया।
बैठक में अनिल सिंह गौतम, विवेक श्रीवास्तव, गोपाल पुरवार, धनश्याम गुप्ता, विजय साहू, साजन गुप्ता, राजीव गुप्ता, गौरव आदि मौजूद रहे।