{"_id":"5852e9904f1c1b0c71649c28","slug":"gm-has-six-centers-rigged-cane","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाप्रबंधक को छह गन्ना केंद्रों पर मिली धांधली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाप्रबंधक को छह गन्ना केंद्रों पर मिली धांधली
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
लिहई गन्ना क्रय केंद्र में निरीक्षण करते सहकारी गन्ना विकास समिति अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना किसानों की शिकायत पर गुरुवार को सहकारी गन्ना विकास समिति के महाप्रबंधक ने करीब एक दर्जन गन्ना क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छह केंद्रों में मानक अनुसार खरीद न होने पर केंद्र बंद करने के निर्देश दिए।
महाप्रबंधक ऋषिराज शर्मा, डा.नरेंद्र सिंह और प्रबंधक जीडी सिंह ने पहले धाता क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्र ऐमापुर का निरीक्षण कि या। इसके बाद लिहई क्रय केंद्र देखने पहुंचे। यहां खामी नहीं मिली। इसके बाद केंद्र में उपस्थित गन्ना किसानों को क्रय केंद्र में घटतौली और बिचौलियों से बचने के लिए मोबाइल एसएमएस की जानकारी दी। बताया कि कई गन्ना केंद्रों में गलत लोगों को भी पर्चियां दी गई हैं। फर्जी किसानों व मोबाइल एसएमएस सेवा से केंद्र में सही तौल की जानकारी अधिकारियों को दे सकते हैं। डा. नागेंद्र सिंह ने किसानों को जागरूक करते हुए बताया कि किसानों को हमेशा नई प्रजाति के बीज बोना चाहिए।
महाप्रबंधक ने क्षेत्र के धाता में दो, देउरी,देवरार में एक, सेमरहटा में एक समेत छह गन्ना क्रय केंद्रों रोक लगा दी है। इस मौके पर किसान मारकंडेय सिंह, ब्रज किशोर, कमल सिंह, कामता प्रसाद, मुन्ना सिंह, प्रेम शंकर त्रिपाठी आदि किसान मौजूद रहे।