फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Girl kidnapped for the second time for religious conversion before marriage

Fatehpur News: निकाह से पहले धर्म परिवर्तन के लिए दूसरी बार युवती का अपहरण

Fri, 07 Apr 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 07 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Girl kidnapped for the second time for religious conversion before marriage
- छह माह पहले भी युवती का धर्मपरिवर्तन का कर चुके प्रयास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। एक युवती का धर्म परिवर्तन और निकाह के लिए दूसरी बार अपहरण किया गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती चार अप्रैल से लापता है। युवती के पिता ने मझखोर निवासी जीशान के खिलाफ बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में जौवाद, आयुब, हिदायत उल्ला, अब्दुल कयूम, नसीब बानो पत्नी अजमद अली और जीशान के पिता हबीबउल्ला को अपहरण में सहयोगी बनाया है। युवती के रिश्ते में मामा और पूर्व प्रधान ने बताया कि करीब छह माह पहले धर्म परिवर्तन और निकाह के लिए भी भांजी का अपहरण किया था। वह लोग सूचना पर पहुंच गए थे। पुलिस को भी बुलाया था। आरोपियों ने वहां धर्म परिवर्तन की बात से इन्कार किया था। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। युवती के बरामद होने के बाद बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

------------
किशोरी का अपहरण
फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी (14) तीन अप्रैल को लापता हो गई। किशोरी के पिता ने बताया कि पुत्री घर में अकेली थी और वे परिवार समेत महुआ बीनने गए थे। घर लौटने पर किशोरी की खोजबीन चालू की गई। जानकारी मिली कि डेंडासाही गांव का गोलू उर्फ प्रदीप सोनकर बेटी को अगवा कर ले गया है। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed