फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Girl commits suicide by hanging herself after protesting against phone conversation

Fatehpur News: फोन से बातचीत के विरोध पर युवती ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 10 Apr 2026 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Girl commits suicide by hanging herself after protesting against phone conversation
जाफरगंज। फोन से बातचीत के विरोध पर परिजन से कहासुनी के बाद युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी पर स्थानीय लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी विजय निषाद की पुत्री रूबी (18) अक्सर फोन पर किसी से बातें किया करती थीं। इसका परिजन विरोध करते थे। परिजन बृहस्पतिवार की शाम खेत से घर लौटे। कमरे के अंदर रूबी फोन पर बातचीत कर रही थी।
परिजन ने उसे कड़ी फटकार लगाई। अचानक युवती रात को घर से कहीं चली गई। इसका पता लगने पर परिजन उसे रात भर खोजते रहे कोई पता नहीं लग सका।
खेत पर शुक्रवार सुबह गांव के पास बबूल के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से युवती का शव लटका मिला। परिजन मौके पर पहुंचे। फंदा काटकर शव को नीचे उतारा और रिंद नदी किनारे अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


किसान का फंदे से शव लटका मिला
धाता थाना क्षेत्र के दामपुर गांव में अवध नारायण तिवारी (48) किसान थे। वह बृहस्पतिवार रात घर से निकले थे। घर के सामने पशुशाला के पास शुक्रवार को रस्सी के फंदा लटका मिला। परिजन ने बताया वह शराब का लती था। पत्नी गुड़िया देवी ने बताया कि पति ने नशे में खुदकुशी की है। थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed