फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   girl after abortion

गर्भपात के बाद युवती की मौत में जीजा समेत दो पर मुकदमा

Sat, 15 Oct 2022 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
girl after abortion
फतेहपुर। गर्भपात के बाद युवती की मौत के ममाले में उसके जीजा और नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में मृतका की मां ने तहरीर दी थी।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती की सात अक्तूबर को गर्भपात के बाद मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधिक रक्त स्त्राव से मौत की पुष्टि हुई। मामले में मृतका की मां ने एफआईआर दर्ज कराई है।
मां ने एफआईआर में बताया कि उसकी बड़ी बेटी की शादी खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले कल्लू के साथ हुई थी।
दामाद कल्लू रिश्ते की वजह से अक्सर घर आता-जाता रहता था। इस बीच उसकी छोटी बेटी को दामाद ने प्रेम जाल में फंसाकर अवैध संबंध बना लिए।
उसकी पुत्री करीब चार माह की गर्भवती हो गई थी। उसे इस बात का पता लगा तो आपत्ति जताई थी। वह सात अक्तूबर की सुबह खेत चली गई थी।
तभी दामाद घर आया। घर से बेटी का दामाद गर्भपात कराने के लिए खागा में संचालित अस्पताल नयन मेडिकल व नर्सिंग होम संचालक डा. गिरीश के यहां ले गया।
डॉक्टर की लापरवाही से बेटी की हालत बिगड़ गई। दामाद बेटी को आठ अक्तूबर को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि गर्भपात से युवती की मौत का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed