{"_id":"6ae24f6de028930bc90a88dd","slug":"ghazipur-wrestlers-won-six-wrestling-matches-in-the-dangal-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-165346-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दंगल में गाजीपुर के पहलवानों ने जीतीं छह कुश्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दंगल में गाजीपुर के पहलवानों ने जीतीं छह कुश्तियां
विज्ञापन
फोटो-29-किशनपुर में आयोजित दंगल में दाव पेंच आजमाती महिला पहलवान। संवाद
किशनपुर। रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय दंगल के पहले दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। गाजीपुर के पहलवानों ने छह कुश्तियों में जीत दर्ज की।
केपीएल ग्राउंड में दोपहर एक बजे शुरू हुए दंगल में बांदा के राजीव, प्रतापगढ़ के संजय, कौशांबी के विजय और फतेहपुर के कल्लू, सुधीर व विजयलाल समेत कई पहलवानों ने हिस्सा लिया। अखाड़े में पहलवानों के बीच जोरदार मुकाबले हुए। हर दांव पर दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। दंगल का आकर्षण हापुड़ और हाथरस की महिला पहलवानों के बीच हुआ मुकाबला रहा। इसमें हाथरस की नीतू ने जीत हासिल कर प्रतिद्वंद्वी को पटकनी दी। मुकाबले देखने के लिए कुश्ती प्रेमियों की भीड़ जुटी रही। मेला अध्यक्ष देवपाल सिंह ने बताया कि दंगल का आयोजन बृहस्पतिवार को भी किया जाएगा।