{"_id":"60c39fbb604dc056ed5a9732","slug":"general-caste-become-pradhan-on-sc-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर का मामला: जिस सीट से मां सामान्य जाति से प्रधान रही, वहीं से बेटा एससी बनकर हो गया प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर का मामला: जिस सीट से मां सामान्य जाति से प्रधान रही, वहीं से बेटा एससी बनकर हो गया प्रधान
Fri, 11 Jun 2021 11:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:09 PM IST
सार
ग्राम पंचायत की जो सीट एससी के लिए आरक्षित थी, वहां से सामान्य जाति का व्यक्ति प्रधान बन गया। मामले की शिकायत के बाद अफसरों के भी कान खड़े हुए हैं और उन्होंने जांच शुरू कराई है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर में प्रशासनिक चूक कहें, लापरवाही या फिर षड्यंत्र। ग्राम पंचायत की जो सीट एससी के लिए आरक्षित थी, वहां से सामान्य जाति का व्यक्ति प्रधान बन गया। मामले की शिकायत के बाद अफसरों के भी कान खड़े हुए हैं और उन्होंने जांच शुरू कराई है।
हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में भिटौरा ब्लाक की सेनपुर ग्राम पंचायत सीट एससी के लिए आरक्षित थी और यहां से नवाज शरीफ प्रधान बने हैं। दूसरे पायदान पर रहे जितेंद्र पाल ने जिला प्रशासन से शिकायत की है कि वर्तमान प्रधान सामान्य जाति के हैं और एससी का जाति प्रमाणपत्र बनवाकर उन्होंने चुनाव लड़ा है।
शिकायतकर्ता जितेंद्र पाल ने बताया कि नवाज शरीफ की मां चांदनी बेगम 2015 में सामान्य सीट पर चुनाव लड़ी थीं और ग्राम प्रधान बनी थीं। उनके राशन कार्ड में पूरे परिवार की जाति सामान्य दर्ज है। मगर अभी हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में चांदनी बेगम के बेटे नवाज शरीफ एससी का जाति प्रमाण बनवाकर चुनाव मैदान में आ गए। और ग्राम प्रधान बन गए।
विज्ञापन
जितेंद्र पाल ने जिलाधिकारी, सदर एसडीएम और तहसीलदार को शिकायत कर इस मामले से अवगत कराया है। उनका कहना है कि 24 मई को शिकायत की थी और अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, इस मसले पर तहसीलदार विदुषी सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है और जांच की जा रही है। अगर लेखपाल ने गलत प्रमाणपत्र बनवाया है कि उसके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।