{"_id":"674a120351ec549d5907d854","slug":"gaya-prasad-became-the-new-president-of-bar-association-fatehpur-news-c-217-1-fth1004-125055-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गया प्रसाद बने बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गया प्रसाद बने बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ता गया प्रसाद दुबे 41 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की हैं। उन्हें कुल 494 वोट मिले हैं। मणि प्रकाश दुबे 453 वोटों के साथ दूसरे और जगदीश प्रसाद गुप्ता 367 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। सुरेश यादव को सबसे कम 109 वोट मिले। वहीं महामंत्री पद पर जितेंद्र सिंह गौतम की जीत हुई। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अखिलेंद्र प्रताप सिंह व ज्ञानेंद्र कुमार ने बाजी मारी। संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर रजत कुमार सैनी और संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर देव प्रकाश उमराव विजयी रहे। संयुक्त सचिव पुस्तकालय रचदीपा श्रीवास्तव जीतीं तो कोषाध्यक्ष पद पर रायजदा अभिषेक राज ने सबसे ज्यादा 443 मतों के अंतर से चुनाव जीते। परिणाम घोषित होने के बाद देर रात कलक्ट्रेट परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला। जीतने वाले उम्मीदवारों ने खुशी जाहिर करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई तो हारने वाले उम्मीदवारों के आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने जीते प्रत्याशियों को बधाई दी। नवनियुक्त अध्यक्ष गया प्रसाद के समर्थकों ने जीत के बाद आतिशबाजी की।
शुक्रवार को देर रात करीब साढ़े 10 बजे तक मतगणना चली। काउंटिंग के दौरान कचहरी में पूरा दिन चहल-पहल देखने को मिली। वोटों की गिनती लाइब्रेरी में हुई। सभी प्रत्याशी लाइब्रेरी के आसपास मौजूद रहे। वहीं लाइब्रेरी के बाहर मतगणना के लाइव प्रसारण के लिए दो टीवी लगाई गईं। रुझानों में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार गया प्रसाद लगातार आगे चल रहे थे। इस दौरान 15 से 20 वोटों का अंतर बना रहा। अंत में उन्होंने जीत भी हासिल की। परिमाण घोषित होने के बाद सभी प्रत्याशी लाइब्रेरी के बाहर निकले तो जीतने वाले उम्मीदवारों के समर्थक बधाई देते रहे।