{"_id":"601565768ebc3ef91d416744","slug":"gate-fathepur-news-brothers-assaulted-distrit-hospital-fatehpur-news-knp6088239168","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल गेट पर भाइयों के बीच 20 मिनट चली गुत्थमगुत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल गेट पर भाइयों के बीच 20 मिनट चली गुत्थमगुत्था
विज्ञापन
जिला अस्पताल गेट के सामने लड़ रहे भाइयों को छुड़ाती महिलाएं
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। जिला अस्पताल गेट पर सगे भाइयों के बीच शनिवार को विवाद हो गया। इस दौरान दोनों के बीच जमकर लात घूंसे चले।
इस दौरान चौराहे व अस्पताल ड्यूटी में तैनात सुरक्षा कर्मी तमाशबीन बने रहे। कोई बीच-बचाव को नहीं पहुंचा।
शहर कोतवाली क्षेत्र के सैयदवाड़ा मोहल्ले का सनी शनिवार को नशे में जिला अस्पताल गेट के अंदर पड़ा था।
सूचना पर उसका भाई सारिक और दो महिलाएं उसे घर ले जाने को पहुंची। किसी तरह से वह लोग उसे ई रिक्शा में बैठाकर अस्पताल गेट के बाहर लाए।
नशे में सनी ने गाली गलौज की, तो सारिक ने एक थप्पड़ मार दिया। इस पर दोनों के बीच हाथापाई चालू हो गई। दोनों नाले के पानी में गिर गए।
महिलाएं उन्हें संभालने की कोशिश करती। वह मदद के लिए लोगों को शोर मचाकर बुलाती रहीं लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
रोड पार खड़े कई पुलिस कर्मी भी यह नजारा देखते रहे। मारपीट के दौरान एक भाई ने दूसरे का गला तक दबा दिया।
करीब 20 मिनट बाद कुछ लोग हिम्मत जुटाकर पहुंचे और सारिक और महिलाओं को घर भेजा। चौकी प्रभारी सुमित देव पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।