फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Garji JCB machine, many houses and shops collapsed in Khaga

खागा में गरजी जेसीबी मशीन, कई मकान व दुकानें ध्वस्त

Wed, 29 Aug 2018 12:50 AM IST
fatehpur
fatehpur Updated Wed, 29 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
Garji JCB machine, many houses and shops collapsed in Khaga
मकान की रेलिंग तोड़ती जेसीबी मशीन। - फोटो : amarujala
नगर में मंगलवार को तीसरी बार जेसीबी मशीनें गरजीं। करीब एक दर्जन दुकानों व मकानों के अतिक्रमण वाला हिस्सा गिरा दिया गया। अतिक्रमण हटाओ दस्ते और जेसीबी मशीनें देखते ही लोगों ने अपनी दुकानों व मकानों को खुद गिराना शुरू कर दिया था।  
विज्ञापन


एसडीएम प्रह्लाद सिंह के नेतृत्व में चौक बाजार से लेकर कोतवाली के सामने तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण गिराया गया। मनुहार के बाद भी किसी को मोहलत नहीं दी गई। सड़क की पटरी से बाहर लगी निर्माण सामग्री को भी उठवा दिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह ने भी अतिक्रमण में आने वाले मकान के आगे का हिस्सा मजदूरों से स्वयं तोड़वा दिया।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाओ अभियान के दहशत से जीटी रोड सब्जी मंडी, बस स्टेशन और नौबस्ता रोड पर भी लोग अपनी-अपनी दुकानों और मकानों को खुद गिराते दिखे। अतिक्रमण देखने वालों की भीड़  रही। चौक पर जाम लग गया। जाम हटाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। इस मौके पर कोतवाल सुरेश चंद्र ओमहरे, पीडब्ल्यूडी के जेई उमेश कुमार, नगर पंचायत के जेई राजेश कुमार श्रीवास्तव सहित दोनों विभाग के कर्मचारी और पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed