{"_id":"6439aaf21991622032066e29","slug":"gangster-on-pappu-yadav-gang-in-robbing-after-molestation-fatehpur-news-c-12-1-179856-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दुष्कर्म के बाद लूट करने में पप्पू यादव गैंग पर गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दुष्कर्म के बाद लूट करने में पप्पू यादव गैंग पर गैंगस्टर
Sat, 15 Apr 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sat, 15 Apr 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। लूटपाट के दौरान दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले कुख्यात पप्पू यादव गैंग पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। हुसैनगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर पप्पू पर पहले ही गैंगस्टर लग चुका है। हमीरपुर जिले और मलवां कोतवाली समेत कई थानों में 15 के करीब लूटपाट के मुकदमे दर्ज हैं।
तीन माह पहले पप्पू ने गैंग केसाथ हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के एक घर में धावा बोला। वहां किशोरी संग पप्पू यादव ने दुष्कर्म और उसके साथियों ने लूटपाट की थी। मामले में पप्पू यादव, उसके भाई कुन्नू उर्फ अभिमन्यु यादव, असोथर थाने के सातोधर्मपुर निवासी मुकीम को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
हुसैनगंज प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि जेल में निरुद्ध पप्पू यादव, कुन्नू यादव, मुकीम के खिलाफ दुष्कर्म, लूट, पुलिस मुठभेड़ के मुकदमे में चार्जशीट लगाई गई है। आरोपियों का जनता के बीच आतंक व्याप्त है। गैंगलीडर और सदस्यों पर अंकुश लगाने के लिए गैंगस्टर के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
बताया कि आरोपी पप्पू यादव कई घटनाओं को अंजाम देने के बाद घर में मौजूद महिलाओं से दुष्कर्म कर चुका है। कई लोग सामने नहीं आते हैं। तीन माह पहले हुई घटना में किशोरी संग पाक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की गई थी।