फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Gangster beats history-sheeter and his family to death

Fatehpur News: गैंगस्टर ने परिवार संग हिस्ट्रीशीटर को पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 02 May 2026 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Gangster beats history-sheeter and his family to death
फोटो-47-घटना की जानकारी देता म्रतक का चाचा। वीडियो ग्रैब
हुसैनगंज (फतेहपुर)। गाली-गलौज के विवाद के चलते रंजिश में एक गैंगस्टर ने परिवार और साथियों के साथ मिलकर थाने के हिस्ट्रीशीटर पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए। बीच-बचाव करने आए उसके माता-पिता को भी हमलावरों ने बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। वहीं इलाज के दौरान घायल हिस्ट्रीशीटर की मौत हो गई। पुलिस ने गैंगस्टर समेत 10 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जमरावां गांव के रहीमाल का पुरवा निवासी अभिमन्यु उर्फ कुन्नू यादव (32) थाने का हिस्ट्रीशीटर था। अभिमन्यु का भाई भी हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस का कहना है कि जेल से छूटने के बाद अभिमन्यु की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी वजह से अक्सर गाली गलौज और पत्थरबाजी करता था। उसने कई बार गैंगस्टर कमेलश यादव से भी गाली गलौज की थी। शुक्रवार दोपहर दरवाजे पर अभिमन्यु बैठा था। इसी दौरान कमलेश यादव वहां से गुजरा। अभिमन्यु के गाली गलौज करने पर विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन

इस विवाद के कुछ ही देर बाद कमलेश यादव अपने बेटों मनीष व सचिन, साथियों सुरेंद्र, अशोक, विश्वास बहादुर, श्याम सिंह और रिश्तेदारों के साथ हथियारों से लैस होकर अभिमन्यु के दरवाजे पहुंच गया। हमलावरों ने अभिमन्यु को घेरकर तब तक पीटा जब तक वह मरणासन्न नहीं हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे को बचाने दौड़े पिता मान सिंह और पत्नी ननकी देवी पर भी हमलावरों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इससे तीनों घायल हो गए। अभिमन्यु के चाचा ज्ञान सिंह ने तीनों सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर शाम उपचार के दौरान अभिमन्यु की मौत हो गई।
सीओ सिटी प्रमोद शुक्ला मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने बताया कि आरोपी और अभिमन्यु दोनों ही आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और पूर्व में एक साथ जेल भी जा चुके हैं। हाल के दिनों में एक-दूसरे को मुकदमों में फंसाने को लेकर भी इनके बीच रंजिश चल रही थी। शुक्रवार को दोनों के बीच गाली गलौज के चलते विवाद हुआ था।

बताया कि चाचा ज्ञान सिंह की तहरीर पर गैंगस्टर कमलेश यादव समेत 10 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

फोटो-47-घटना की जानकारी देता म्रतक का चाचा। वीडियो ग्रैब

फोटो-47-घटना की जानकारी देता म्रतक का चाचा। वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed