फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Gangster arrested for cattle theft from forest, five associates absconding

Fatehpur News: जंगल से मवेशी चोरी में गैंगस्टर गिरफ्तार, पांच साथी फरार

Fri, 29 May 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Gangster arrested for cattle theft from forest, five associates absconding
फोटो-20-हुसैनगंज थाने में पकड़ा गया मवेशी चोरी का आरोपी। स्रोत: पुलिस
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में जंगल से मवेशी चोरी के मामले में पुलिस ने गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। वहीं गैंगस्टर के पांच साथी फरार हैं। आरोपी के कब्जे से चोरी की दो भैंस और घटना में प्रयुक्त लोडर बरामद किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पतरिया निवासी महेंद्र सिंह के घर के बाहर पेड़ के नीचे बंधी दो भैंस 21 मई की रात चोरी हो गई थीं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान कस्बे से सदर कोतवाली क्षेत्र के पनी पूर्वी मुराइनटोला निवासी हफीज को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस ने हफीज की निशानदेही पर दोनों भैंसें और चोरी में प्रयुक्त लोडर बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के मल्केगांव निवासी कौशल, आशू, सदर कोतवाली के सनगांव निवासी चांद, आबूनगर रेड्डया निवासी इरशाद और नूर आलम के नाम भी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि सभी आरोपियों ने मिलकर मवेशी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। लोडर चालक इरशाद समेत पांच आरोपी फरार है। हफीज के खिलाफ पूर्व में गैंगस्टर समेत नौ प्राथमिकी दर्ज हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

फोटो-20-हुसैनगंज थाने में पकड़ा गया मवेशी चोरी का आरोपी। स्रोत: पुलिस

फोटो-20-हुसैनगंज थाने में पकड़ा गया मवेशी चोरी का आरोपी। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed