{"_id":"acdbe96f5b416e0a2e180c414efb8a73","slug":"ganga-dussehra-faith-dip-caused-by-thousands-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा दशहरा पर हजारों ने लगाई आस्था की डुबकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा दशहरा पर हजारों ने लगाई आस्था की डुबकी
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Fri, 29 May 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा दशहरा पर गुरुवार को जिले के प्रमुख घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सबसे ज्यादा भीड़ भृगुधाम भिटौरा घाट पर रही। जिले से बड़ी संख्या में लोग इलाहाबाद में संगम और बिठूर जाकर भी गंगा मइया की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
गंगा दशहरा पर सुबह से ही श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचने लगे। तपोस्थली भिटौरा घाट पर सबसे ज्यादा भक्तों की भीड़ रही। लोगों ने गंगा स्नान के बाद विधि-विधान से पूजा की और आचार्यों को दान किया। बताते चले कि गंगा दशहरा के दिन ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने रामेश्वर की स्थापना की थी और गंगा मइया का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। आचार्य पंडित केके पांडेय और आचार्य पंडित कृष्ण दत्त अवस्थी ने बताया कि मां गंगा पापों को नष्ट करती हैं। बताया कि गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करने से चोरी, हिंसा, कठोर वचन, दूसरे के धन को लेने की इच्छा, किसी की बुराई सोचना, झूठ बोलना आदि पाप नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए सभी भक्तों को आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भीमसेनी एकादशी मनाई जाएगी।
विज्ञापन