{"_id":"6aa2f66e241c56342009c7c3","slug":"frustrated-by-the-non-payment-of-the-loader-installment-the-driver-committed-suicide-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-162171-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: लोडर की किस्त न जमा होने से परेशान चालक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: लोडर की किस्त न जमा होने से परेशान चालक ने दी जान
विज्ञापन
फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र के रणमस्तपुर गांव में चालक का शव बुधवार देर शाम खेत के पास नीम के पेड़ से लटका मिला। परिजन ने लोडर की किस्त जमा न होने से तनाव में आत्महत्या करने की बात कही है।
गांव निवासी बड़ेलाल (51) बुधवार शाम घर से निकले थे। ग्रामीणों ने गांव से करीब एक किलोमीटर दूर रामरतन के खेत में पेड़ पर उनका शव लटका देखा। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। परिजन ने बताया कि बड़ेलाल के पास नाममात्र की जमीन थी और वह लखनऊ में रहकर लोडर चलाते थे।
करीब छह माह पहले लोडर कंपनी से हट गया था। इसके बाद गाड़ी की किस्त जमा न होने से परेशान रहते थे। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में परिजन से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मां की डांट से आहत किशोरी ने फंदा लगाया
गाजीपुर। थाना क्षेत्र के कुआंपार गांव में मां की डांट से आहत किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। कुआंपार निवासी फूलचंद निषाद की बेटी सविता बुधवार को स्कूल से लौटने के बाद घर में खेल रही थी। तभी मां ने उसे भैंस को चारा डालने के लिए कहा। खेल में व्यस्त होने के कारण उसने बात नहीं मानी। इस पर मां ने उसे डांट दिया। इसके बाद मां और बहन खेत में चारा लेने चली गईं। डांट से आहत सविता ने शाम को घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता और भाई बाहर नौकरी करते हैं। घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष विनोद पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।