फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Friendship formed on Facebook, London woman duped of Rs 10 lakh

Fatehpur News: फेसबुक पर गांठी दोस्ती, लंदन की महिला ने 10 लाख ठगे

Sun, 03 Dec 2023 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Friendship formed on Facebook, London woman duped of Rs 10 lakh
फतेहपुर। फेसबुक पर दोस्ती गांठ कर लंदन की महिला ने शहर के गैराज मालिक से 10 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामले में महिला समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के बकंधा निवासी राशिद अली की कृष्णबिहारी नगर में ऑटो पार्ट्स की दुकान व गैराज है। राशिद ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व फेसबुक पर लंदन की ओलिविया नाम की महिला से जान-पहचान हुई। 28 अगस्त को ओलिविया ने फोन कर खुद के मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने का झांसा दिया।
विज्ञापन




इस दौरान उसने किसी नीतू गुप्ता नाम की महिला को खुद का करीबी बताते हुए साथ आने की बात कहकर उससे भी बात कराई। ओलिविया ने बताया कि उसके पास काफी विदेशी करेंसी है। करेंसी मुंबई हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने जब्त कर ली है। भारतीय मुद्रा से टैक्स जमा की बात कहकर राशिद से आर्थिक मदद मांगी। रकम अच्छे मुनाफे के साथ लौटाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशिद ने पहले 30 हजार रुपये नीतू के खाते में डाले। इसके बाद उसे विदेशी महिला की मदद का डर दिखाकर मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। कई बार में ऑनलाइन 10,19,278 मुंबई डीबीएस बैंक के खाताधारक उमेश कुमार, यूनियन बैंक के खाताधारक रोहित शर्मा, पीएनबी के खाताधारक मोहम्मद हुसैन के खातों में ट्रांसफर कराई गई। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed