फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Friend held hostage and beaten over suspicion of talking to wife.

Fatehpur News: पत्नी से बातचीत के शक में दोस्त को बंधक बनाकर पीटा

Fri, 11 Sep 2026 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Friend held hostage and beaten over suspicion of talking to wife.
चौडगरा। पत्नी से बातचीत करने के शक में युवक ने साथियों के साथ दोस्त को बंधक बनाकर पीट दिया। मारपीट में युवक बेहोश हो गया। आरोपी उसे लहूलुहान हालत में गोपालगंज सीएचसी के बाहर सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर युवक ने परिजन और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी गांव निवासी विक्रम उर्फ बीनू ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह मुरादीपुर चौराहे पर रोहित के साथ बाइक ठीक कर रहा था। तभी बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी नागेश पटेल भतीजे के साथ बोलेरो से पहुंचा। दोनों को घुमाने की बात कहकर साथ ले गया। बिंदकी के एक होटल में खाना खाने के बाद वह रुपये लेने के लिए जयरामनगर की ओर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने बताया कि जयरामनगर में सुनसान स्थान पर बनी कोठरी के पास बोलेरो रोक दी गई। यहां नागेश ने पत्नी से बातचीत करने का आरोप लगाकर भतीजे और दो साथियों के साथ उसे बंधक बना लिया। इसके बाद सभी ने बेल्ट, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से उसकी बेरहमी से पिटाई की।

मेडिकल में पूरे शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed