{"_id":"611572838ebc3e7b3357a36e","slug":"fraud-case-fatehpur-news-fatehpur-news-knp64591987","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दरोगा की कॉल में फंसे प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दरोगा की कॉल में फंसे प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज.
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असोथर। फर्जी दरोगा के झांसे में आए प्रधान ने लोकवाणी केंद्र संचालक से रकम अंजान खाते में ट्रांसफर करा दी। केंद्र संचालक ने प्रधान से रुपये की मांग की तो उसने देने से मना कर दिया। मामले में प्रधान समेत दो के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
थानाक्षेत्र के भैरवा प्रधान राकेश गुप्ता के पास बुधवार को एक फोन पहुंचा था। फोन करने वाले ने खुद को थाने का दरोगा होना बताया। अचानक बीमार होने की वजह से 50 हजार की जरूरत बताई और खाते में ट्रांसफर कराने की बात कही। प्रधान लोकवाणी केंद्र संचालक पीयूष द्विवेदी के पास पहुंचा और उससे फोन आने वाले नंबर पर बात कराई। जिसके बाद प्रधान के कहने पर 26 हजार 500 रुपये पीयूष ने अपने खाते से ट्रांसफर कर दिए।
प्रधान ने पीयूष को रुपये कुछ देर बाद उसके खाते में डलवाने के लिए कहा। उसके बाद केंद्र संचालक ने गुरुवार को प्रधान से रुपयों की मांग की। प्रधान ने गलत खाते में रुपये डालने का केंद्र संचालक पर उल्टा आरोप लगा दिया। दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई। इसके बाद लोकवाणी केंद्र संचालक ने प्रधान और फर्जी फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया मामले की जांच की जा रही है।