फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four people, including two elderly people, died in road accidents.

Fatehpur News: सड़क हादसों में दो बुजुर्ग समेत चार की मौत

Tue, 02 Dec 2025 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Four people, including two elderly people, died in road accidents.
फतेहपुर। विभिन्न स्थानों पर सड़क हादसों में दो बुजुर्ग समेत चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर गांव निवासी रमेशचंद्र (58) खेत से रविवार रात पैदल घर जा रहा था। चित्ता का पुरवा के पास पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में रमेशचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे हरदों सीएचसी में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाल रमेश पटेल ने बताया कि बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के टीचर्स काॅलोनी हरिहरगंज निवासी रामआसरे उर्फ अमित (34) अपने मित्र सीताराम के साथ रविवार दोपहर को बाइक से वीडियोग्राफी के लिए जा रहा था। थरियांव थाने के पास किसी वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने रामआसरे को कानपुर रेफर किया था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के उधन्नापुर गांव निवासी मोहनलाल (68) रविवार रात सड़क किनारे अलाव ताप रहा था। इसी दौरान हुसैनगंज से शहर आ रही निजी बस ने उसे रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि निजी बस की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के कस्बे में पैदल सड़क पर जा एक 40 वर्षीय युवक को सोमवार शाम किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। उसके दाहिने हाथ में राजू लिखा है। वह बदामी शर्ट और नीली जींस पहने था। थानाध्यक्ष राजकिशोर ने बताया कि शव की पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed