फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four including the couple were sued in the murder of the farmer

किसान की हत्या में पति, पत्नी, पुत्र समेत चार नामजद .

Sat, 15 Oct 2022 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Four including the couple were sued in the murder of the farmer
हथगाम। माधौपुर में खेत गए किसान की फावड़ा मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार की देर रात दंपती समेत चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

माधौपुर मजरे सुलेमाबाद निवासी रामआसरे (55) किसान था और गुरुवार की शाम करीब आठ बजे वह गंगा किनारे अपने खेत रखवाली के लिए पहुंचा था।
खेत सेनीपुर गांव में पड़ते हैं। रात में रामआसरे का जमीन को लेकर विवाद होने लगा। ऐसे में दूसरे पक्ष ने रामआसरे पर फावड़ा, लाठी-डंडा से हमला कर दिया।
इससे उसकी मौत हो गई। हथगाम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। परिजन व ग्रामीणों ने छिवलहा चौकी में हंगामा भी किया।
रामआसरे की पत्नी सुनीता देवी ने थाने में देर रात तहरीर दी। उसने बताया कि खेत में सेनीपुर (जहांगीरपुर) गांव के रहने वाले पूरन, उसका पुत्र वीरन व श्यामा देवी पत्नी पूरन और गेडुरी थाना असोथर निवासी श्रीराम उर्फ अद्धा पहलवान वहां आ गए।

विवाद को लेकर श्रीराम व श्यामा देवी ने उसके पति रामआसरे को पकड़ लिया और पूरन ने पति को खेत में पटक दिया। इसके बाद वीरन ने फावड़ा से उसके पति रामआसरे की हत्या कर दी।
विज्ञापन

इतना ही नहीं इन लोगों ने उसके देवर की भी जान लेने का प्रयास किया लेकिन वह मौके से भाग निकला। पुलिस ने चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed