{"_id":"576ae7404f1c1b0d69b48085","slug":"four-died-including-three-girls-in-fatehpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर में तीन बच्चियों समेत चार की जान गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर में तीन बच्चियों समेत चार की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Thu, 23 Jun 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
चौक रोड पर भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले में खागा क्षेत्र के किशनपुर थाने के ख्योंखरी गांव के मजरा बंदूपुर निवासी हरिश्चंद्र की बेटी रानी और शोभा, ज्वाला प्रसाद की बेटी आरती और राखी बुधवार सुबह छह बजे आम बीनने गांव के बाहर बाग में गई थीं, तभी बिजली गिरने से रानी देवी (12) व आरती देवी (13) की मौत हो गई।
आठ वर्षीया शोभा और नौ वर्षीय राखी देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। इन्हें अस्पताल ले जाया गया है। धाता प्रतिनिधि के अनुसार नरसिंहपुर कबरहा निवासी त्रिजुगी की बेटी राधा देवी (13) सुबह खेत की ओर गई थी, तभी बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई।
बिंदकी क्षेत्र के कल्यानपुर थाने के गांव रामपुर निवासी बदलू रैदास की पत्नी रूपरानी (52) बुधवार सुबह सवा आठ बजे जंगल गई थीं, तभी बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। बकेवर प्रतिनिधि के अनुसार गांव हरिदासपुर निवासी राकेश की पत्नी मुन्नी देवी बिजली की चपेट में आकर झुलस गईं। उन्हें सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
गांव बहरौली निवासी जयकरन के दरवाजे पर लगे नीम के पेड़ व केबिल पर बिजली गिरी। इससे घर में टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखे आदि फुंक गए। एसडीएम जेएन सचान का कहना है कि जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट मिलते ही पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।