फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four accused from an inter-district battery-stealing gang arrested.

Fatehpur News: बैटरी चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Sep 2026 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Four accused from an inter-district battery-stealing gang arrested.
फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार रात चेकिंग के दौरान मकरंदपुर मोड़ से अंतरजनपदीय बैटरी चोर गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की 27 छोटी-बड़ी बैटरियां, आरा, ब्रेजा कार और छह हजार रुपये नकद बरामद हुए।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कुआ जहानपुर निवासी आकिब, जावेद, लंका रोड निवासी अजहर और राधानगर थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी रवि गुप्ता शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने चांदपुर, जाफरगंज, सुल्तानपुर घोष थाना और खागा कोतवाली क्षेत्र में हुई आठ चोरियों की बात कही है। आरोपियों ने बताया कि वे फतेहपुर समेत आसपास के जिलों में सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा, सोलर पंप और अन्य वाहनों से बैटरियां चोरी करते थे। चोरी की बैटरियां एकत्र करने के बाद उन्हें कबाड़ व्यवसायी रवि गुप्ता को बेच देते थे। पुलिस के मुताबिक, रवि गुप्ता गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे में कबाड़ की दुकान चलाता है। बैटरियां बेचने से मिली रकम को आरोपी आपस में बांट लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed