फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Former head father died in an accident five days before the wedding

Fatehpur News: शादी से पांच दिन पहले हादसे में पूर्व प्रधान पिता की मौत

Fri, 24 Nov 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 24 Nov 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Former head father died in an accident five days before the wedding
फोटो 30-घटनास्थल पर पड़ी सीताराम की बाइक
विज्ञापन


शादी से पांच दिन पहले हादसे में पूर्व प्रधान पिता की मौत
- कार्ड बांटने जाते समय हुआ हादसा, कार की टक्कर से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
विजयीपुर। शादी से पांच दिन पहले बेटे की शादी के कार्ड बांटने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों में खुशियों की जगह मातम छा गया।
हथगाम थाना क्षेत्र के कोतला गांव निवासी सीताराम (60) पूर्व प्रधान थे। वह साल 2000 में प्रधान चुने गए थे। 28 नवंबर को उनके पुत्र मनोज उर्फ सरोज कुमार की शादी होनी है। वह शादी का कार्ड बांटने के लिए बाइक से खखरेरू थाना क्षेत्र के कछपुरवा उर्फ रुहेल्लापुर गांव जा रहे थे। खखरेरू थाना क्षेत्र के पौली गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में सीताराम की मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें कार सवार हरदों सीएचसी लेकर पहुंचा। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीताराम के दो पुत्र विनोद और मनोज है। मनोज की शादी केसरुवा गांव निवासी मेड़ीलाल की पुत्री रीता के साथ होनी है। दिवंगत सीताराम की तीन बेटियां रीनू, पूजा व सोनी और पत्नी बृजरानी देवी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed