फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Former and current Pradhan parties clashed over election rivalry, nine injured

Fatehpur News: चुनावी रंजिश में पूर्व और वर्तमान प्रधान पक्ष भिड़े, नौ घायल

Fri, 21 Nov 2025 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Former and current Pradhan parties clashed over election rivalry, nine injured
फोटो-36-हाथों में डंडा लिए ललकारती महिलाएं व बच्चे। वीडियो ग्रैब
खखरेरू। चुनावी रंजिश में पूर्व और वर्तमान प्रधान पक्ष शुक्रवार शाम भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच करीब आधे घंटे तक बवाल होता रहा। पक्षों के गांवों से काफी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

किशनपुर थाने के दरियापुर गांव के पूर्व प्रधान रामप्रसाद निषाद और वर्तमान प्रधान लोकनाथ पाल हैं। दोनों पक्षों के बीच पुरानी चुनावी रंजिश है। एक पक्ष से पूर्व प्रधान ने बताया कि वह साथी सुरेंद्र के साथ बाइक से कोट गांव आ रहा था।
विज्ञापन

खखरेरू के ससुर खदेरी नदी पुल पर प्रधान लोकनाथ पाल के भाई सीताराम, श्यामलाल नया मकान बनवा रहे थे। उसकी बाइक सीताराम, श्यामलाल और नीरज ने रोकवाई और साथी सुरेंद्र को गाली गलौज करने लगे। विरोध पर उसके साथ भी लाठी-डंडे से मारपीट की। उसके साथ सुरेंद्र, मैना देवी, सोनू, इंद्ररानी, सोमवती के सिर में चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से वर्तमान प्रधान लोकनाथ पाल, सीताराम, श्यामलाल के सिर में चोट आई है। प्रधान ने बताया कि रामप्रसाद अपने साथी संग नशे में था। वह दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगा। भाई सीताराम ने विरोध किया।

इसी विवाद गांव से कुछ लोगों को बुलाकर रामप्रसाद ने भाई पर हमला किया। हमले उसे और सीताराम, श्यामलाल,नीरज को चोट आई है। थानाध्यक्ष विद्याप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच चुनावी रंजिश है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

फोटो-36-हाथों में डंडा लिए ललकारती महिलाएं व बच्चे। वीडियो ग्रैब

फोटो-36-हाथों में डंडा लिए ललकारती महिलाएं व बच्चे। वीडियो ग्रैब

फोटो-36-हाथों में डंडा लिए ललकारती महिलाएं व बच्चे। वीडियो ग्रैब

फोटो-36-हाथों में डंडा लिए ललकारती महिलाएं व बच्चे। वीडियो ग्रैब

फोटो-36-हाथों में डंडा लिए ललकारती महिलाएं व बच्चे। वीडियो ग्रैब

फोटो-36-हाथों में डंडा लिए ललकारती महिलाएं व बच्चे। वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed