फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   For the first time after independence, Gana received a gift, smiles on faces.

Fatehpur News: आजादी के बाद पहली बार गण को मिली सौगात, चेहरों पर मुस्कान

Sat, 25 Jan 2025 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
For the first time after independence, Gana received a gift, smiles on faces.
21 फरवरी 2023 को प्रकाशित खबर।  - फोटो : मेडिकल काॅलेज के पैथोलॉजी के बाहर लगी मरीजों की लाइन।
किशनपुर (फतेहपुर)। यमुना कटरी क्षेत्र के बीहड़ बहियापुर व पतरियान डेरा के लोगों के चेहरों पर पहली बार मुस्कान है।
विज्ञापन

इसकी वजह 76वें गणतंत्र दिवस पर दोनों मजरों को मिली सड़क की सौगात है। आजादी के बाद यहां पहली बार सड़क बनने जा रही है। इससे ग्रामीणों का बुरा दौर दूर होने के दिन आ गए हैं। अब उन्हें बारिश के दिनों में घरों में कैद नहीं होना पड़ेगा। न ही किसी परेशानी में घर तक एंबुलेंस या वाहन पहुंचने में दिक्कत आएगी।
किशनपुर कस्बे से छह किलोमीटर तक नहर पटरी से लगा रास्ता बहियापुर, पतरियन डेरा व रघुवर डेरा होते हुए थुरियानी तक जाता है। इस सड़क के हाल यह हैं कि नहर का पानी बढ़े तो निकलना मुश्किल हो जाता है। बारिश के दिनों में तो ग्रामीण तीन महीने घरों में कैद हो जाते हैं। इस दौरान न बच्चे स्कूल जा पाते और न ही किसी ग्रामीण के बीमार होने पर गांव तक एंबुलेंस पहुंचत पाती है। इन ग्रामीणों की परेशानी सुनने तक कोई जनप्रतिनिधि सामने नहीं आता है। इससे दोनों गांवों की लगभग 1000 लोगों की परेशानी सात दशकों से गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

फरवरी 2023 में ग्रामीणों की परेशानी देखते हुए अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इस पर जनप्रतिनिधियों ने सड़क की मांग उठानी शुरू की। इसके बाद सड़क का चयन प्रधानमंत्री सड़क योजना में हो गया। अब सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस रास्ते में पड़ने वाली दो पुलिया भी बनेंगी। सड़क बनने से दोनों मजरों समेत आसपास के गांवों के लगभग 3500 लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे आसानी से अपने विद्यालयों तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन अड़चनों को दूर करने की चल रही कवायद

1. सड़क निर्माण में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से कार्य होना है। सड़क नहर विभाग के हिस्से में है। निर्माण के लिए नहर विभाग से अनुमति के लिए विभागीय पत्राचार किया गया है।



2. सड़क खनन क्षेत्र की सड़कों में गिनी जाती है। इसलिए अन्य सड़कों की अपेक्षा इस सड़क के निर्माण का डिजाइन दूसरे तरीके से रखा जाएगा। इसके लिए विभाग ने आईआईटी कानपुर के इंजीनियरों से एस्टीमेट रीडिजाइन कराया है, जो जल्द ही विभाग को मिल जाएगा।
फोटो-16- संगीता देवी। संवाद
रघुवर डेरा निवासी संगीता देवी ने कहा कि सड़क बन रही है। सभी लोग खुश हैं, क्योंकि जब से गांव आए हैं, यहां सड़क ही नहीं थी। न ही कोई हमारी बात सुन रहा था। अब सड़क बनेगी तो बहुत सी मुश्किलें खत्म होंगी।
---
फोटो-17- गुड़िया देवी। संवाद
पतरियन डेरा निवासी गुड़िया देवी ने बताया कि बारिश के मौसम में पढ़ाई बंद हो जाती थी। नहर का पानी बढ़ने से भी निकलना मुश्किल हो जाता था। अब सड़क बनने से समस्या खत्म हो जाएगी।


सड़क पास हो चुकी है। डिजाइन को लेकर फाइल आईआईटी से जल्द ही मिल जाएगी। फरवरी माह में काम शुरू हो जाएगा और बारिश से पहले निर्माण कार्य पूरा करने की कोशिश रहेगी। -विकास कुरील, एक्सईएन, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article