फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Foodgrain black marketing: Quota suspended, FIR lodged against ration dealer and son

Fatehpur News: खाद्यान्न की कालाबाजारी में कोटा निलंबित, कोटेदार व पुत्र पर प्राथमिकी

Wed, 03 Jun 2026 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Foodgrain black marketing: Quota suspended, FIR lodged against ration dealer and son
फतेहपुर। सरकारी राशन की दुकान से खाद्यान्न की कालाबाजारी के मामले में मंगलवार को कोटा निलंबित कर दिया गया। राशन दुकान विक्रेता और उसके पुत्र के खिलाफ सोमवार को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जांच टीम ने करीब 67 कार्डधारकों के बयान दर्ज किए थे जिसमें घटतौली की कई शिकायतें सामने आई थीं।
विज्ञापन

शहर के मदारीपुर कला गांव की राशन दुकान विक्रेता शिवचरण के पुत्र अंशू का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में अंशू बताता है कि वह कार्डधारकों से अंगूठा लगवाकर राशन खरीद लेता है। राशन को बाजार में बेचता है। वीडियो सामने आने के बाद अमर उजाला ने 27 मई को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसे संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने जिला पूर्ति अधिकारी को जांच के आदेश दिए था। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी उमेश शुक्ल के नेतृत्व में पूर्ति निरीक्षक मयंक श्रीवास्तव, पूर्ति निरीक्षक बृजेश मिश्रा ने 30 मई को दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान 32 कार्डधारकों राशन वितरित किया गया था। स्टॉक में 110 बोरी चावल जो माह जुलाई 2026 के वितरण के सापेक्ष विक्रेता को प्राप्त हुआ है उसे ऑनलाइन रिपोर्ट में प्रदर्शित नहीं होना पाया गया।
विज्ञापन

साथ ही दुकान का स्टॉक रजिस्टर न मिलने से स्टॉक का मिलान नहीं हो सका। इस दाैरान ग्राम सभा के 67 कार्डधारकों के बयान दर्ज किए जिसमें से 55 बयानों में अनियमितता पाई गई। दुकानदार शिवचरण ने बयान में कबूला कि वह कार्डधारकों से राशन खरीदता था। यदि कोई कार्डधारक अपना राशन बेचना चाहता तो उसका अंगूठा लगवाकर खरीद लेता था। मई माह में उसने गेहूं 22 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदा। चावल 16 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदा था। दो-तीन वितरण का राशन इकट्ठा होने पर वह इसे गांव और बाजार में बेच देता था। इस माह के पूर्व वितरण में 40-50 कार्डधारकों ने राशन उन्हें बेचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवचरण के पुत्र अंशू ने भी दुकान का राशन बेचने की बात कबूली। जांच में सामने आया कि वर्तमान का वितरण घटाने के बाद 26.44 क्विंटल गेहूं, 98.15 क्विंटल चावल, ज्वार, बाजरा की मात्रा शून्य होनी चाहिए। भौतिक सत्यापन में विक्रेता के स्टॉक में 186 बोरी 40 किलो लूज चावल, 51 बोरी 10 किलो लूज गेहूं, 55 किलो बाजरा और 104.600 किलो ज्वार मिला। निर्धारित स्टॉक से एक बोरी 34 किलो गेहूं कम पाया गया जबकि नाै बोरी 25 किलो चावल कम मिला। साथ ही 0.55 क्विंटल बाजरा और 104.600 किलो ज्वार अतिरिक्त पाया गया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने बताया कि मंगलवार को राशन दुकान में अवैध भंडारण व कालाबाजारी के साक्ष्य पाए जाने पर दुकान निलंबित की गई है।



पूर्व में जारी नोटिस का नहीं दिया जवाब
जिला पूर्ति कार्यालय की ओर से 18 मई को विक्रेता की दुकान का निरीक्षण पूर्ति निरीक्षक मो. आसिफ व मयंक श्रीवास्तव की टीम से कराया गया था। विक्रेता को 20 मई को आरोप पत्र जारी कर अपना पक्ष प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए थे। विक्रेता के पुत्र/सहयोगी अंशू ने 21 मई को नोटिस प्राप्त किया लेकिन जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed