{"_id":"5d7fe3748ebc3e0140317e30","slug":"flood-fatehpur-news-knp5140344190","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना के रौद्र रूप से तटवर्ती क्षेत्र में शुरू हुई तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना के रौद्र रूप से तटवर्ती क्षेत्र में शुरू हुई तबाही
विज्ञापन
फतेहपुर। यमुना नदी के रौद्र रूप से अब तबाही का मंजर सामने आने लगा है। अमौली क्षेत्र का गौरी उच्च माध्यमिक विद्यालय बाढ़ के पानी से आधा डूब गया है। तटवर्ती गांव के अंदर पानी घुसने लगा है। यही हालत रही तो सुबह तक यमुना के बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस जाएगा। बाढ़ को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद हो गया। खागा व बिंदकी एसडीएम ने बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया और बाढ़ चौकियों में तैनात कर्मचारियों को अलर्ट रहने की चेतावनी दी गई है।
चंबल व केन नदी के बाढ़ के पानी से यमुना नदी ने रौद्र रूप ले रखा है। पांच दिन से यमुना में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटा में 300 सेमी. पानी और बढ़ गया है। जो खतरे के निशान को छूने में ढाई मीटर से कम बचा हुआ है। यमुना के रौद्र रूप से जिले की नोन, ससुर खदेरी नदी व तटवर्ती क्षेत्र के नालों में पानी का उल्टा बहाव शुरू हो गया है। अमौली क्षेत्र को हमीरपुर से जोडने वाला नोन नदी का पुल व खागा तहसील के कुल्ली-कोट मार्ग में ससुर खदेरी नदी का पुल डूबे हुए हैं। नोन नदी के तट पर बसा गौरी गांव बाढ़ के पानी से घिर गया है। यहां के उच्चतर प्राथमिक स्कूल के किचन सेड की छत छह भर दिखाई दे रही है। स्कूल के भवन में भी आधी दीवारें डूबी हुई हैं।
----
इनसेट:::
तीनों तहसील के एसडीएम ने बाढ़ क्षेत्र का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। यमुना नदी के बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट हो गया है। तटवर्ती क्षेत्र के गांवों में 32 बाढ़ चौकिया बनाई गई हैं। इसमें बिंदकी तहसील क्षेत्र में 19, सदर में छह और खागा में सात बाढ़ चौकिया बनाकर कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
सदर एसडीएम राहुल कश्यप विश्वकर्मा ने ललौली क्षेत्र के पलटू का पुरवा, कोर्रा-मुत्तौर मार्ग, हड़ाही, मैनाही डेरा गांव का निरीक्षण किया। एसडीएम बिंदकी प्रमोद झा ने परसेढ़ा, गौरी, मकरंदपुर, मवईधाम गांव का निरीक्षण किया। परसेढ़ा गांव के निचली हिस्से में जो घर बने हैं। वहां नवाब खां, शिवम, विशाल, रामऔतार, चिन्ता के घर में पानी घुस गया है। इन लोगों ने अपने घर से सामान निकाल कर ऊपर बने मकानों में ले आए हैं। इसी प्रकार खागा एसडीएम विनय कुमार गुप्ता ने किशनपुर, कुल्ली-कोट मार्ग का निरीक्षण किया। बाढ़ वाले क्षेत्र में लोगों को जाने के लिए प्रतिबंध लगाया।
----
बाढ़ के पानी में बही महिला, सुबह झाड़ में बेहोश मिली
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर-ललौली सड़क में मुड़ कटवा नाला के पुल में यमुना नदी के बाढ़ का पानी भर गया है। इसमेें रविवार की रात ललौली निवासी छेद्दू रैदास रिस्तेदार के घर मुत्तौर के राममिलन की पत्नी चितनिया बाढ़ की चपेट में आ गई। महिला रात को महना-ललौली के बीच शहीद बाबा के मजार के पास झाड़ियों के बीच फंसी रही। सुबह वहां के ग्रामीणों ने महिला को देखा और पीएचसी बहुआ में भर्ती कराया। फिर सूचना पर पहुंची और परिजनों को सूचना दी।