{"_id":"581e229b4f1c1b452b435d64","slug":"fixed-age-for-participation-in-rally-sports","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रीड़ा रैली में प्रतिभाग के लिए उम्र तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रीड़ा रैली में प्रतिभाग के लिए उम्र तय
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेते बीएसए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग ने जनपदीय क्रीड़ा रैली में प्रतिभागियों की अधिकतम उम्र तय कर दी है। ज्यादा उम्र के बच्चे प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकेंगे। शनिवार को बीएसए दफ्तर में हुई बीईओ की बैठक में बीएसए ने यह जानकारी दी।
बीएसए विनय कुमार ने कहा कि 10 नवंबर से होने वाली जनपदीय क्रीड़ा रैली में सिर्फ परिषदीय स्कूलों के बच्चे ही शामिल होंगे। प्राथमिक स्कूलों के प्रतिभागी बच्चों की उम्र 31 दिसंबर 2016 को 10 वर्ष व उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चों की उम्र 16 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस मानक का स्कूल कड़ाई से पालन करें। बीएसए ने क्रीड़ा रैली में बीईओ के कार्य, दायित्व और पात्रता की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी बीईओ ब्लाक संसाधन केंद्रों की बारीकी से निगरानी करें, क्योंकि शिकायतें मिल रही हैं कि एबीआरसी किताबों का वितरण करने में लापरवाही बरत रहे हैं। इसीलिए कई स्कूलों में अभी तक सभी किताबें नहीं पहुंच पाई हैं। इससे कोर्स काफी पिछड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र बने परिषदीय स्कूलों में रैंप निर्माण, शौचालयों की मरम्मत, विद्युुतीकरण और हैंडपंपों की व्यवस्था प्राथमिकता के साथ चुनाव से पूर्व कराएं। बैठक में बीईओ मुख्यालय राकेश सचान, पुष्पराज पटेल, रवींद्र, राकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।