फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Five stolen bikes recovered from three vicious

तीन शातिरों से चोरी की पांच बाइक बरामद

Mon, 04 Oct 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Five stolen bikes recovered from three vicious
फतेहपुर। कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर 5 बाइकें बरामद की गई हैं। उनके पास से तमंचा और चाकू भी मिला है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर लल्लू मियां की कोठी के पास सोमवार सुबह वह पहुंचे। जहां तीन संदिग्ध युवक आपस में बातचीत कर रहे थे। पुलिस पास पहुंची तो वह बाइक में बैठकर गली के अंदर भाग निकले। पीछा करके उन्हें पकड़ लिया। उनके पास से तमंचा और चाकू मिला।
विज्ञापन

आरोपियों के पास मिली बाइक के बारे में जानकारी की गई, तो वह चोरी की निकली। पुलिस की पूछताछ में युवकों ने अपने नाम इलियास निवासी अमरजई, मेहताब उर्फ लुक्का निवासी खेलदार और मिथलेश उर्फ घसीटे निवासी पैगंबरपुर थाना ललौली बताया। इलियास ने पूछताछ में बताया कि उसके घर के पीछे से चोरी की चार बाइकें खड़ी हैं। जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया। पकड़ा गया मेहताब उर्फ लुक्का प्राइवेट एंबुलेंस का चालक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि मिथलेश उर्फ घसीटे शातिर बाइक चोर है। ललौली में आरोपी एक बार पहले बवाल के मामले में पकड़ा जा चुका है। मिथलेश मलवां थाना क्षेत्र के चितौरा गांव में ठिकाना बनाकर रहता है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि शातिरों के खिलाफ बाइक चोरी और आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed