{"_id":"6a5e6c6980a16996d2095e17","slug":"five-monkeys-died-after-coming-in-contact-with-ht-line-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-158910-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: एचटी लाइन की चपेट में आने से पांच बंदरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: एचटी लाइन की चपेट में आने से पांच बंदरों की मौत
विज्ञापन
किशनपुर। थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में सोमवार को 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पांच बंदरों की मौत हो गई। दो बंदर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।
ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल विद्युत निगम के अधिकारियों को दी गई लेकिन काफी देर तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी है। ग्रामीणों ने मृत बंदरों को सम्मानपूर्वक हटाने, घायल बंदरों के उपचार की व्यवस्था कराने और विद्युत निगम की लापरवाही की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
अवर अभियंता नुसरत अली ने बताया कि हाईटेंशन लाइन पर कई बंदर झूल रहे थे। अधिक दबाव पड़ने से कंडक्टर कटकर नीचे लगे मेटल से छू गया। इससे लाइन पर बैठे बंदर करंट की चपेट में आ गए।