फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Five including clerk were beaten up and looted, 15 sued

Fatehpur News: लिपिक समेत पांच को पीटकर की लूटपाट,15 पर मुकदमा

Wed, 12 Apr 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Wed, 12 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Five including clerk were beaten up and looted, 15 sued
फतेहपुर। बेटे के साथ मारपीट की पुलिस से शिकायत करने की खुन्नस में कार सवारों ने लिपिक और उसके परिवार को लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। घर में घुसकर लिपिक के बेटे से चेन छीन ली। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद समेत 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर पुलिस चौकी के पीछे रहने वाले विनोद कुमार अनुसूचित जाति के हैं। जलनिगम विभाग में प्रधान सहायक लिपिक और प्रभारी एकाउंटेंट हैं। उनकी पत्नी मालती देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बेटा हिमांशू पीछे गली स्थित दुकान में मंगलवार रात घरेलू सामान लेने गया था। वहां रास्ते में कुछ युवकों के बैठ होने पर हिमांशू ने टोकाटाकी की। इसी बात पर अमजद ने हिमांशू को मारापीटा और गाली गलौज की। घर आने पर परिजनों को हिमांशू ने आपबीती बताई।
विज्ञापन

लिपिक बेटे के साथ आबूनगर चौकी शिकायत करने पहुंचे। शिकायत कर लौट रहे थे। पुलिस से शिकायत की खबर पाकर अमजद पक्ष कार और बाइकों से 10 से 15 समर्थकों संग चौकी के रास्ते पहुंचा। उसने पति और बेटे को रोक लिया। बेल्ट, लाठी डंडा और लात घूसों से पीटा। मौके पर लिपिक लहूलुहान हो गए। मौके से हिमांशू जान बचाकर घर भागा। घर में घुसकर आरोपियों ने महिलाओं से अभद्रता की। हिमांशू के गले से सोने की चेन छीन ली। बीच बचाव में लिपिक का भतीजा करन और मोहन पहुंचे। उन दोनों को भी गाली गलौज कर पीटा। दोनों के सिर फट गए। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि अमजद, अरशद उर्फ अर्सू, विक्कन के खिलाफ तहरीर दी गई है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed