फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Five devotees injured in car collision with truck

Fatehpur News: ट्रक की टक्कर से कार सवार पांच श्रद्धालु घायल

Mon, 17 Apr 2023 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 17 Apr 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Five devotees injured in car collision with truck
गाजीपुर। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार सवार पांच श्रद्घालु गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी। इससे आगे जा रहे ट्रक से भी कार टकरा गई। घायल जिला अस्पताल से लखनऊ चले गए। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

लखनऊ महानगर आशियाना थाना क्षेत्र के शारदानगर रश्मीखंड निवासी संजय कुमार सोनी परिवार समेत दर्शन को चित्रकूट गए थे। वहां से शनिवार रात कार से लौट रहे थे। गाजीपुर थानांतर्गत औगासी मार्ग पर देवलान के पास पीछे से कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में अनियंत्रित होकर कार आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने कार में फंसे परिवार को बाहर निकाला। हादसे में कार सवार अजय कुमार सोनी और पत्नी माधुरी सोनी, संजय सोनी व पत्नी सुषमा सोनी और पुत्री रत्ना सोनी घायल हो गए। कार क्षतिग्रस्त होने से चाबी, मोबाइल गुम हो गए। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है। घायल लखनऊ चले गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed