फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   First the student then her lover was murdered three kilometers away

Fatehpur News: पहले छात्रा फिर प्रेमी की तीन किलोमीटर दूर की गई हत्या

Sat, 14 Dec 2024 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
First the student then her lover was murdered three kilometers away
फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के दाेहरा हत्याकांड में पहले युवक फिर छात्रा की गोली मारकर हत्या किए जाने के हालात साफ हुए हैं। घर से किशोरी करीब दो बजे के आसपास निकली थी। करीब तीन बजे के आसपास युवक को नदी किनारे लोगों ने देखा था। कयास लगाए जा रहे कि अगवा करने के बाद युवक की हत्या की गई और बाद में शव फेंका गया है।
विज्ञापन

रामनगर कौंहन गांव का आशू सिंह अपने घर से दोपहर करीब 11 बजे बाइक लेकर निकला था। उसे नदी किनारे फूलमती मंदिर के पास लोगों ने किसी से मोबाइल पर उलझते देखा था। वह मोबाइल पर इतना व्यस्त था कि उसे लोगों ने घर चलने को टोका, लेकिन उसने अनसुना कर दिया था। साफ है कि वह किसी बात को लेकर तनाव में था। कुछ देर बाद आशू का चाचा झल्लू सिंह पहुंंचा। चाचा झल्लू ने चाबी लगी बाइक खड़ी देखी तो घर लेकर चला गया था।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे दोबारा झल्लू नदी किनारे से शौच के बाद घर लौट रहा था। उसने आशू का पगडंडी में शव देखा और उसकी जेब में पड़े मोबाइल पर कॉल आ रही थी। इसके बाद आशू की हत्या का सभी को पता लगा। करीब डेढ़ से दो घंटे के बीच आशू गायब था। आशंका है कि झांसा देकर मंदिर के पास से आशू को किसी ने बुलाया होगा। उसको अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई और शव सही समय देखकर गांव आने-जाने वाली पगडंडी में फेंका गया। आशू के शव मिलने की जगह से करीब तीन किलोमीटर दूर अरहर के खेत से छात्रा का शव मिला। जहां जल्दी से किसी का आना-जाना नहीं होता। उसे दो बजे के बाद किसी ने नहीं देखा। माना जा रहा है कि पहले छात्रा की हत्या की गई। उसके बाद आशू को भी मार डाला गया। आशू के मोबाइल पर घरवालों का लगातार फोन आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
दोनों के संबंधों का राज परिवारों में दफन, जयमाल का वीडियो वायरल
फतेहपुर। हत्याकांड में दोनों पक्ष के लोग सबकुछ जानकार अंजान बने हुए हैं, ऐसी ग्रामीणों के बीच जोरों से चर्चा है। युवक और छात्रा पक्ष एक दूसरे से किसी तरह का वास्ता नहीं होने की बात कह रहे हैं। पुलिस की जांच में पक्षों के बीच सारी जानकारी होने की पुष्टि हो रही है।
पुलिस की जांच में आया है कि छात्रा के गांव के एक शख्स का आशू सिंह करीब एक साल से ट्रैक्टर चलाता था। उसका गांव आने-जाने के दौरान ही छात्रा से प्रेम प्रसंग हो गया था। दोनों एक-दूसरे से मिलते थे। मोबाइल पर बातचीत करते थे। इंस्टाग्राम पर छात्रा सक्रिय रहती थी। उसकी रील्स पर गांव के युवक प्रतिक्रियाएं देते थे। गांव के ही जनप्रतिनिधि के मुताबिक करीब 10 दिन पहले प्रेममऊ कटरा स्थित मंदिर में आशू व छात्रा के जयमाल डालने का वीडियो भी आया था। वीडियो गांव के कई लड़कों के पास था। उन्हें भी वीडियो दिखाया गया था। छात्रा की कुछ फोटो भी परिजनों की ओर से मिली हैं। फोटो सेल्फी लेने की हैं। कई बार परिजनों ने ही उसका मोबाइल पकड़ा था। इन बातों से साफ होता है कि छात्रा मोबाइल का इस्तेमाल करती थी। उसका मोबाइल गायब किया गया है। पुलिस मोबाइल की तलाश में लगी है। छात्रा की बुआ ने बताया कि भतीजी मोबाइल इस्तेमाल नहीं करती थी। उसका किसी तरह का आशू से वास्ता नहीं था।
पिता बोले, हरनवां गांव के युवक से हुआ था विवाद
छात्रा के पिता ने बताया कि साइकिल से पुत्री का स्कूल आना-जाना था। करीब 25 दिन पहले हरनवां गांव के एक युवक से पुत्री का विवाद हुआ था। विवाद के बाद किसी पक्ष से कोई बातचीत नहीं हुई। मामला शांत हो गया था। पिता ने बेटी के हत्या के मामले में सीएम से मांग की है। मांग पूरी न होने पर खुद भी जान देने की बात कही है।
फावड़े से खोदकर निकाली गई गोली
घटनास्थल पर छात्रा के शव को हटाने के बाद गोली आरपार पुलिस को दिखी। जमीन पर दरार फॉरेंसिक टीम को भी दिखाई पड़ी। टीम ने हंसिया लेकर जमीन खोदना शुरू किया। हंसिया टूटने पर फावड़े का इस्तेमाल किया। खोदाई में पुलिस को गोली मिली। उधर, युवक को मारी गई गोली पेट में फंसना बताया जा रहा है। उसे मारी गई गोली के खोखे भी नहीं मिले हैं। दोनों की हत्या में किसी एक असलहे का इस्तेमाल किया गया है। इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से चलेगा।

तनाव देखते हुए एक कंपनी पीएसी तैनात
दोहरे हत्याकांड के चलते पुलिस बल के साथ एक कंपनी पीएसी भी तैनात की गई है। दोनों पक्षों के गुस्से को देखते हुए पुलिस प्रशासन कोई चूक नहीं करना चाहता है। दिनरात का पहरा बैठा दिया गया है। उधर दोनों शवों को एक साथ पोस्टमार्टम हाउस लाने में भी परहेज किया गया। दोनों पक्ष आमने-सामने न आए, इसका ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed