फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Firing on property businessman in land dispute

Fatehpur News: जमीन के विवाद में प्रापर्टी कारोबारी पर फायरिंग

Sat, 08 Apr 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 08 Apr 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Firing on property businessman in land dispute
- दो महिलाओं समेत नौ लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। जमीन की खरीद-फरोख्त के विवाद में प्रापर्टी कारोबारी पर फायरिंग की गई। मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली गलौज, धमकी और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
राधानगर थाना क्षेत्र के जयरामनगर निवासी आशुतोष सिंह ने एफआईआर में बताया कि अस्ती निवासी एक परिवार के मो. इब्राहिम, मो. शमीम, मो. इस्माइल, मो. नसीम और रईस अहमद, रियाज अहमद, इरसाद अहमद और हमीदुन निशा, महसर से जमीन का सौदा तय हुआ। उनसे 54 लाख प्रति बीघा की दर से साढ़े सात बीघा जमीन खरीदने पर रजामंदी हुई।
विज्ञापन

एग्रीमेंट के दौरान 75 लाख रुपये देना था। जमीन का दो साल के अंदर बैनामा कराके बाकी राशि देना तय हुआ। सभी के खातों में एडवांस 68 लाख रुपये ट्रांसफर किए। वह बाइक से मित्र आकाश के साथ तीन अप्रैल 2023 की शाम अस्ती स्थित जमीन पर पहुंचा। इब्राहिम और उसके पुत्र मो. वली, रफी , शमीम, रईस अहमद से जमीन का एग्रीमेंट करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एडवांस में दो करोड़ की मांग रखी और उसके बाद एग्रीमेंट की बात कही। बातचीत के दौरान इब्राहिम और शमीम गाली गलौज कर हमलावर हो गए। इब्राहिम और उसके पुत्रों वली, रफी ने तमंचा निकाला और जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। वह मौके से किसी तरह जान बचाकर भागा। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि रुपये हड़पने और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed