फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Firing house of the head of the land

जमीन की रंजिश में प्रधान के घर फायरिंग

Sun, 01 Apr 2018 11:24 PM IST
fathehpur
fathehpur Updated Sun, 01 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
Firing house of the head of the land
लोहे के दरवाजे पर गोली लगने से हुआ छेद। - फोटो : amarujala
बहुआ। जमीन के पुराने विवाद में रविवार अल सुबह महिला प्रधान के दरवाजे पर चढ़कर चचेरे परिवार के सदस्यों ने लाइसेंसी असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग  कर दहशत फैला दिया। घटना में प्रधान के पति और देवर को गोली के छर्रे लगे है। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कराया और हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव निवासी रणजीत सिंह का बेटा रणविजय सिंह उर्फ राजू (32) प्रधान पति हैं। उनकी पत्नी शांति देवी प्रधान हैं। परिवार के चाचा हरिभान सिंह के बेटों बुद्धदेव सिंह उर्फ बिटाला, विजयभान उर्फ पप्पू सिंह, भानू प्रताप सिंह से जमीन का पुराना विवाद चल रहा है। दोनों परिवारों के मकान गांव के बाहर बने हैं। उनके घरों के बीच की दूरी तीन से चार सौ मीटर के करीब है। रणविजय सिंह के छोटे भाई शिव विजय उर्फ राजा सिंह ने बताया कि परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। भोर के पौने चार बजे के करीब तीनों भाई एक अज्ञात व्यक्ति के साथ दरवाजे पर चढ़ आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। फायरिंग की आवाज सुनकर वह अपने भाई राजू के साथ घर के बाहर निकला। तभी गोली उसके बाएं कंधे और भाई राजू की भी कंधे के पास लगी। वह लोग छिपकर जान बचाए। उसके बाद भी आरोपी फायरिंग करते रहे। मोबाइल से 100 नंबर पर सूचना दी गई। पुलिस को आते देखकर आरोपी फरार हो गए। उनके पास लाइसेंसी बंदूक, रिवाल्वर और अवैध असलहे थे। राजू और राजा को बहुआ पीएचसी से मेडिकल को भेजा। डाक्टरों ने जिला अस्पताल को रेफर किया। डाक्टरों ने इमरजेंसी में भाइयों का इलाज किया। उसके बाद वह लोग थाने रिपोर्ट कराने पहुंचे। वहीं घटनास्थल में लोहे के दरवाजे पर गोलियों के छर्रे के निशान पुलिस को मिले हैं। घर की महिलाएं घटना को लेकर चुप्पी साधे रही। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया फायरिंग में गोली के छर्रे लगना मालूम हुआ है। चोटों की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed